Bigg Boss 18 Finale Eviction: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले आज रात 9 बजे शुरू हो जाएगा। शो में फिलहाल 6 कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से ट्रॉफी के लिए भिड़ रहे हैं। हालांकि फिनाले में सबसे पहले एक कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो जाएगा। जिस कंटेस्टेंट को सबसे कम वोट्स मिले होंगे उसे पहले ही बाहर कर दिया जाएगा। अब नए वोटिंग ट्रेंड के आधार पर जिस कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो रहा है, वो आखिर कौन है चलिए आपको बताते हैं।
चुम दरांग होंगी टॉप 5 से बाहर?
अब लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड की बात करें तो बिग बॉस लेडी खबरी के पोस्ट के मुताबिक अब तक सबसे कम वोट्स चुम दरांग को ही मिले हैं। मीडिया राउंड में जिस तरह ईशा सिंह के भाई को टारगेट किया गया और उनसे काफी तीखे सवाल किए गए। ऐसा लग रहा है कि अब लोग ईशा के लिए तेजी से वोट कर रहे हैं जिससे चुम दरांग अब वोटिंग के मामले में सबसे पीछे रह रही हैं। अगर इसी वोटिंग ट्रेंड को ही आधार माना जाए तो चुम ट्रॉफी की रेस से सबसे पहले बाहर हो जाएंगी।
ईशा सिंह और अविनाश पर भी खतरा
जहां चुम दरांग को फिलहाल सबसे कम वोट्स मिलते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं ट्रॉफी की रेस से बाहर होने का खतरा दो और कंटेस्टेंट्स पर भी मंडरा रहा है। ईशा सिंह भी बॉटम 2 में हैं और अगर फाइनल वोटिंग ट्रेंड में चुम को ज्यादा वोट्स आ जाते हैं तो ईशा सिंह घर से बेघर हो जाएंगी। वहीं उनके दोस्त अविनाश मिश्रा पर भी एविक्शन का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि अविनाश भी बॉटम 3 में मौजूद हैं।
करणवीर को लगा झटका
फिनाले वाले दिन आ रहे वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक करणवीर मेहरा का नंबर अब नीचे खिसक आया है। करणवीर जो पहले टॉप 2 में लगातार बने हुए थे, वो अब तीसरे नंबर पर हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan के हमलावर पर मुंबई पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा, भारत का निवासी नहीं है शख्स!
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
28 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines