Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में नजर आई एक मशहूर कंटेस्टेंट ने अब एक ऐसा खुलासा किया है जिसके बाद उनके फैंस भी टेंशन में आ सकते हैं। एक्ट्रेस को फेम भारी पड़ रहा है और वो काफी मुश्किलों का सामना कर रही हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि फेम की वजह से किसी को परेशानी कैसे सकती है? फेमस होने के तो बस फायदे ही नजर आते हैं, लेकिन सच कुछ और है। सबसे पहले तो आपको बता देते हैं कि यहां जिस बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट की बात हो रही है वो यामिनी मल्होत्रा (Yamini Malhotra) हैं।
यामिनी मल्होत्रा क्यों हुईं परेशान?
यामिनी मल्होत्रा ने बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड बनकर एंट्री मारी थी और वो RD एंजेल बनकर खूब फेमस हुईं। रजत दलाल (Rajat Dalal) के ग्रुप का हिस्सा बनकर उन्होंने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। यामिनी को नेशनल टीवी पर बेबाकी से अपनी बात रखते हुए देख लोग उनसे इम्प्रेस हो गए थे। वहीं, उनका यही बोल्ड अंदाज बाहर भी बरकार है। अब एक्ट्रेस ने पैपराजी के सामने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे सुनने के बाद शायद आपको भी उनकी बातों पर विश्वास नहीं होगा।
सिर पर छत के लिए क्यों खा रहीं ठोकर?
यामिनी मल्होत्रा ने बताया है कि अपने लिए एक घर ढूंढ रही हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें काफी पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। यामिनी को कोई घर देने के लिए तैयार नहीं है। जब भी वो ब्रोकर को फोन करती हैं, तो सामने से ऐसा जवाब आता है जिससे वो परेशान हो गई हैं। दरअसल, अब पैपराजी से बात करते हुए यामिनी ने कहा, ‘थोड़े से बुरे हाल हैं। घर नहीं मिल रहा है।’ जब पैपराजी से हेल्प मांगने पर उन्होंने ब्रोकर के नंबर देने की बात कही, तो एक्ट्रेस बोलीं, ‘ब्रोकर के नंबर हैं मेरे पास, ब्रोकरों के जो जवाब आ रहे हैं! अभी उनको फोन करो तो बोलेंगे- हां हम एक से बढ़कर एक घर दिखाएंगे। फिर बोलेंगे अच्छा क्या करते हो? मैं बोलूंगी एक्टर हूं तो कहेंगे- अरे बाप रे एक्टर! एक्टर को कौन घर दिलवाएगा?’
यह भी पढ़ें: प्यार को लेकर क्या बोलीं Malaika Arora? पोस्ट में बताया दिल का हाल
एक्टर होना बना गुनाह?
यामिनी मल्होत्रा ने आगे कहा, ‘क्यों भाई, एक्टर जाती ने क्या कर दिया? एक्टर्स की वजह से मुंबई चल रहा होगा। एक्टर्स ही एक्टर्स हैं यहां, फिर भी न जाने इतना जजमेंट क्यों कर रहे हैं एक्टर के नाम पर?’ यानी मुंबई में अब एक्टर्स को घर मिलने भी मुश्किल हो गए हैं। अब यामिनी की बातें सुनकर लग रहा है कि मुंबई में एक्टर्स की जिंदगी उतनी आसान नहीं होती, जितनी लोगों को लगती है। वहीं, अब फैंस एक्ट्रेस की परेशानी सुनकर उनको लेकर फिक्र कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
1 hr ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
3 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
5 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
8 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
9 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
11 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
11 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines