Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ का ग्रैंड फिनाले शुरू होने से पहले ही अंदर की इनफार्मेशन लीक हो गई है। फिनाले में क्या-क्या होने वाला है? इसकी जानकारी बिग बॉस की पल-पल की अपडेट देने वाले ट्विटर पेज पर सामने आ रही हैं। अब ये भी पता चल गया है कि टॉप 5 में कौन-कौन एंट्री लेने वाला है? और आज रात सबसे पहले शो से कौन आउट होगा? टॉप 5 से बाहर होने वाले कंटेस्टेंट का नाम तो सामने आ गया है, लेकिन न्यूज 24 इस बात की पुष्टि नहीं करता।
ईशा या चुम कौन हुआ पहले बाहर?
आपको बता दें, वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक ईशा सिंह (Eisha Singh) और चुम दरांग (Chum Darang) के बीच टक्कर चल रही है। ये दोनों बाकी कंटेस्टेंट्स के मुकाबले काफी कमजोर हैं। इनमें से ही कोई एक पहले बेघर हो सकता है। अब सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, ईशा सिंह टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बना पाईं। सबसे पहला एविक्शन बिग बॉस की लाड़ली ईशा सिंह का ही हुआ है। वैसे भी उन्हें इस शो के बाद काफी नफरत का सामना करना पड़ रहा है और लोग उन्हें पसंद नहीं कर रहे हैं।
टॉप 5 में किसकी हुई एंट्री?
मीडिया भी ईशा की खुलकर बैंड बजा चुकी है। ऐसे में चुम दरांग का उनसे आएगी निकलना इतना शॉकिंग नहीं लग रहा। वैसे भी चुम के मजाकिया अंदाज फैंस को काफी पसंद आया है। जब चुम ने इस घर में कदम रखा था, तो उन्हें कोई भी नहीं जानता था, लेकिन अब वो कलर्स की लाड़ली से आगे निकल आई हैं। अगर ये रिपोर्ट्स सही साबित हुई तो इसके मुताबिक, टॉप 5 में एंट्री लेने वाले 5 कंटेस्टेंट्स होंगे- विवियन डीसेना (Vivian Dsena), करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra), रजत दलाल (Rajat Dalal), अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और चुम दरांग (Chum Darang)।
यह भी पढ़ें: Vivian Dsena की 2 साल की बेटी पर Karan Veer Mehra ने किया कमेंट, भड़की Bigg Boss एक्स कंटेस्टेंट
कौन बन सकता है बिग बॉस 18 का विनर?
अब ये पांचों कंटेस्टंट्स ट्रॉफी के एक कदम करीब पहुंच चुके हैं। ईशा सिंह के बाद अगला एविक्शन चुम दरांग का हो सकता है। सारा कम्पटीशन करण, विवियन और रजत के बीच ही दिखाई दे रहा है। वैसे तो विवियन वोटिंग ट्रेंड को लीड कर रहे हैं, लेकिन रजत कभी भी उनसे ट्रॉफी छीन सकते हैं। एक एल्विश आर्मी का लाडला है तो दूसरा बिग बॉस और जनता का। ऐसे में कौन विजेता बनेगा? और किसके अरमानों पर पानी फिरेगा? वो आज रात ही पता चलेगा।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
53 mins agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 hr agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines