हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Debchandrima Singha Roy कौन? Salman Khan के शो Bigg Boss 18 में दिखाएंगी हुस्न का जलवा

Debchandrima Singha Roy To Enter Bigg Boss 18: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ के लिए देबचंद्रिमा सिंघा रॉय का नाम भी आया है, आखिर कौन हैं देबचंद्रिमा चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Debchandrima Singha Roy To Enter Bigg Boss 18

Debchandrima Singha Roy To Enter Bigg Boss 18: सलमान खान अपने विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के साथ जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाले हैं। शो का प्रोमो जारी हो चुका है, जिससे फैंस अब बहुत ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर नई लिस्ट जारी हो रही है। कुछ नामों पर पहले ही मुहर लग चुकी है, जबकि नए नाम भी लगातार सामने आ रहे हैं। इसी में एक नाम सामने आया है देबचंद्रिमा सिंघा रॉय का भी जिन्हें सलमान खान के शो में हुस्न का तड़का लगाने के लिए कन्सीडर किया जा रहा है। लेकिन कौन हैं देबचंद्रिमा सिंघा रॉय और आखिर क्यों इन्हें बिग बॉस 18 के लिए अप्रोच किया गया है, चलिए आपको बताते हैं।

देबचंद्रिमा सिंघा रॉय का नाम हुआ कन्फर्म?

सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो के लिए पांच नामों को अब तक कन्फर्म बताया जा रहा है। इन पांच नामों में टीवी एक्टर धीरज धूपर और शोएब अब्राहिम का नाम भी शामिल है। इसके अलावा एक्ट्रेस निया शर्मा और चाहत पांडे को भी शो के लिए कन्फर्म बताया जा रहा है। इस चारों के अलावा जो एक और नाम शो के लिए कन्फर्म बताया जा रहा है वो है देबचंद्रिमा सिंघा रॉय का, जिन्हें सलमान खान के शो में अपना जलवा बिखेरते हुए देखा जाएगा।

आखिर कौन हैं देबचंद्रिमा सिंघा रॉय?

देबचंद्रिमा सिंघा रॉय एक बंगाली अभिनेत्री हैं जिन्होंने कई बंगाली शोज में काम किया है और वर्तमान में कलर्स के शो ‘सुहागन चुड़ैल’ का हिस्सा हैं। कलर्स के इस शो में एक्ट्रेस निया शर्मा भी नजर आ रही थीं। अब ये शो ऑफ एयर होने वाला है और ऐसे में मेकर्स ने शो की एक्ट्रेसेस देबचंद्रिमा सिंघा रॉय और निया शर्मा दोनों को ही सलमान खान के शो के लिए अप्रोच किया है। देबचंद्रिमा सिंघा रॉय शो ‘सुहागन चुड़ैल’ में दीया का किरदार निभा रही हैं।

अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली इस अदाकारा की खूबसूरती भी सभी को आकर्षित कर रही है। अगर वो बिग बॉस के घर में शामिल होती हैं, तो शो में उनके हुस्न का जलवा देखने को मिलेगा।

बिग बॉस 18 के लिए अब तक किस-किसका नाम?

आपको बता दें ‘बिग बॉस 18’ के 5 अक्टूबर से टीवी पर शुरू होने की संभावना है। शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स में कई नाम सामने आए हैं, जिनमें शोएब इब्राहिम, समीरा रेड्डी, निया शर्मा, सुनील कुमार, डॉली चायवाला, धीरज धूपर, दलजीत कौर, दीपिका आर्या, सुरभि ज्योति, सोमी अली, कनिका मान, शहीर शेख, मीरा देओस्थले, मानसी श्रीवास्तव, अंजलि आनंद और अनीता हसनंदानी शामिल हैं। हालांक  मेकर्स ने अभी तक किसी भी कंटेस्टेंट के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें: ‘सेट पर लोगों के लिए कुर्सियां खींचते थे शाहरुख खान’, डायरेक्टर-एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें