Chum Darang on Family Man 3: बिग बॉस 18 की एक्स कंटेस्टेंट चुम दरांग अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद चुम लाइमलाइट में बनी हुई हैं। फैंस भी उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए बेताब रहते हैं। इस बीच चुम दरांग ने एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने एक पॉडकास्ट में बताया कि मनोज बाजपेयी की ‘फैमिली मैन 3’ उन्हें ऑफर हुई थी। हालांकि उन्हें इस वेब सीरीज को ठुकराना पड़ा। एक्ट्रेस ने अपने इस फैसले के पीछे का कारण भी बताया है।
चुम दरांग ने क्यों ठुकराया था ऑफर?
‘स्मॉल टॉक विद कोको’ के पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए चुम दरांग ने अपनी बिग बॉस 18 की जर्नी पर बात की। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि उन्हें बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की पॉपुलर वेब सीरीज ‘फैमिली मैन’ के तीसरे पार्ट का ऑफर आया था? इस पर चुम ने हामी भरते हुए कहा कि ये सच है कि उनके पास इस वेब सीरीज के एक किरदार का ऑफर आया था लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था।
चुम दरांग ने कहा, ‘मुझे मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज फैमिली मैन 3 का ऑफर मिला था लेकिन बिग बॉस 18 में हिस्सा लेने की वजह से मुझे सीरीज को छोड़ना पड़ा। मुझे असलियत में लगा था कि मैं बिग बॉस के घर में लंबे समय तक नहीं रह पाऊंगी। अंदर की जर्नी आसान नहीं है। मुझे पता था कि घर में ओपन अप होने में मुझे बहुत वक्त लगेगा। ऐसा हुआ भी लेकिन जब हुआ तो अच्छे से हुआ।’
यह भी पढ़ें: ‘हमको और गोविंदा को..’ Sunita Ahuja ने Govinda संग तलाक की अफवाहों पर दिया रिएक्शन
आगे बहुत ऑफर मिलेंगे
चुम दरांग ने आगे बताया कि उन्हें लगा था कि बिग बॉस 18 में वह सिर्फ तीन हफ्ते ही टिक पाएंगी लेकिन वह तीन महीने तक घर के अंदर टिक गईं। इसके लिए उन्होंने आभार जताते हुए कहा कि फ्यूचर में बिग बॉस की तरह और ऑफर मिलेंगे। चुम दरांग ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में अप्रत्याशित तरीके से भूमिका मिली थी। उनके दोस्तों को लगा था कि यह कोई मजाक है लेकिन चुम को जल्द ही एहसास हो गया था कि ये एक वास्तविक अवसर था।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
17 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
19 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
20 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
20 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
22 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
22 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines