Bigg Boss 18 Chum Darang Time God: ‘बिग बॉस 18’ जैसे-जैसे अब फिनाले की तरफ बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो और भी दिलचस्प होता जा रहा है। हाल ही में घर में चुम दरांग श्रुतिका के बाद टाइम गॉड बनी थीं लेकिन बिग बॉस ने उन्हें थोड़ी ही देर बाद इस पॉजिशन से फायर कर दिया। बिग बॉस का कहना था कि चुम दरांग घर को अच्छे से चला नहीं पा रही हैं इसलिए उन्हें टाइम गॉड की पॉजिशन से हटाया जाता है। चलिए आपको बताते हैं ऐसे कुछ कटेस्टेंट्स के बारे में जो अब तक शो में एक बार भी टाइम गॉड नहीं बन पाए हैं।
शिल्पा शिरोडकर
शो की सबसे उम्रदराज कंटेस्टेंट और दिग्गज एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर का गेम अब तक करणवीर और विवियन के ही ईर्द-गिर्द घूम रहा था। शिल्पा अब तक एक बार भी टाइम गॉड नहीं बन पाई हैं। शिल्पा के पास अब तक मौके भी उस हिसाब से आए नहीं। उनके पास दो से तीन बार टाइम गॉड बनाने का जरूर मौका आया लेकिन वो खुद टाइम गॉड नहीं बन पाए।
कशिश कपूर
शो में वाइल्ड कार्ड के तौर पर आईं कशिश कपूर भी अब तक टाइम गॉड बनने के लिए तरस रही हैं। कशिश के पास अब तक कोई ऐसा मौका नहीं आया है जिसमें वो टाइम गॉड बनकर बाकी सभी घरवालों पर रूल कर सकें।
करणवीर मेहरा
टाइम गॉड बनने के मामले में करणवीर मेहरा की किस्मत तो काफी खराब ही है। कई मौकों पर उनके और विवियन में से किसी एक को टाइम गॉड बनाने के लिए शिल्पा शिरोडकर के पास मौका आया लेकिन शिल्पा ने घर का पहला टाइम गॉड विवियन को चुना। उसके बाद हर टाइम गॉड के टास्क में करणवीर की किस्मत खराब ही रही।
सारा आरफीन खान
सारा आरफीन खान ने ना तो कभी टाइम गॉड बनने के लिए फुल ऑन ट्राई किया और ना ही किसी दूसरे घरवाले ने उन्हें टाइम गॉड बनाने का सोचा। सारा अब तक घर में नॉमिनेशन के मामले में काफी लकी रही हैं। वो अब तक गेम में रजत दलाल और अपने अजीबों गरीब बर्ताव की वजह से आगे बढ़ पाई हैं।
चाहत पांडे
चाहत पांडे इस सीजन की सबसे पहली कंटेस्टेंट बनी थीं लेकिन उन्होंने भी अपना उस तरीके से गेम नहीं दिखाया जिस तरीके से वो दिखा सकती थीं। चाहत पांडे के पास ना तो इतने मौके आए और ना ही उन्होंने कोई कोशिश की।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड का ये परिवार है कपूर-बच्चन से भी अमीर, अकेले 1 बेटे की नेटवर्थ ही 2900 करोड़!
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
31 mins ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
1 hr agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 hrs agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
2 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
3 hrs agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
3 hrs agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
3 hrs agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines