Chahat Pandey In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 को शुरू हुए अभी पूरा हफ्ता नहीं बीता कि घरवालों के बीच तीखी नोक-झोंक शुरू हो गई है। यही वजह है कि पहले ही दिन से सलमान खान के शो ने TRP के रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। पहले चाहत पांडे और विवियन डीसेना के बीच नॉमिनेशन टास्क के दौरान काफी लड़ाई देखने को मिली थी। वहीं अब चाहत पांडे को बिग बॉस ने अपना फरमान सुना दिया। दरअसल, पहले ही एपिसोड में चाहत पांडे ने टास्क जीतकर हेमा शर्मा और तजिंदर सिंह को जेल भेज दिया था।
बिग बॉस ने घरवालों को दिया टास्क
बीते एपिसोड में दिखाया गया कि बिग बॉस ने सभी घरवालों से पूछा कि कौन-कौन हेमा शर्मा या फिर तजिंदर सिंह के सपोर्ट में हैं और दोनों में से किसे जेल से बाहर निकालना चाहता है। इस दौरान अविनाश मिश्रा ने कहा कि वो तजिंदर सिंह को जेल से बाहर निकालना चाहते हैं। वहीं कुछ घरवालों ने हेमा शर्मा का नाम लिया। हालांकि चाहत पांडे ने काफी डिप्लोमेटिक जवाब दिया।
चाहत पांडे अपने ही जाल में फंसी
जब बिग बॉस ने चाहत पांडे से पूछा तो उन्होंने कहा कि वो चाहती हैं कि हेमा शर्मा और तजिंदर पाल सिंह बग्गा दोनों ही जेल से बाहर आ जाएं। चाहत ने कहा, ‘मुझे लगता है कि ये दोनों मेरी वजह से जेल में गए थे, इसलिए मैं दोनों को सपोर्ट करती हूं और उन्हें जेल से बाहर निकालने में अपनी सहमति जताती हूं।’
बिग बॉस ने घरवालों से साफ-साफ शब्दों में पूछा था कि वो हेमा और तजिंदर में से किसी एक के सपोर्ट में हाथ खड़ा करें लेकिन चाहत पांडे ने सबकी नजरों में अच्छा बनने के लिए दोनों का सपोर्ट किया। नतीजा ये हुआ कि बिग बॉस ने चाहत पांडे को जेल की सजा सुना दी। उन्होंने कहा कि घर का जेल कभी खाली नहीं रहेगा। अगर हेमा और तजिंदर बाहर आते हैं, तो चाहत पांडे को जेल जाना होगा।
उनके साथ में गुणरत्न सदावर्ते को भी जेल की सजा सुनाई गई। हालांकि एडवोकेट ने जेल जाने से मना कर दिया जिसके बाद बिग बॉस ने अपने फैसले को रद्द कर दिया। ऐसे में हेमा शर्मा और तजिंदर सिंह को जेल में ही रहना होगा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में क्यों भड़के गुणरत्न सदावर्ते? बोले- मुझसे सरकार, दाऊद इब्राहिम डरता है…
जेल में रहने वालों को मिलती है पावर
वैसे आपको बता दें कि बिग बॉस का जेल मायावी है, जिसमें रहने वालों को समय-समय पर कुछ पावर मिलती रहेंगी। पहले ही दिन जब चाहत पांडे को कहा गया कि वो अपनी जगह किन्हीं 2 कंटेस्टेंट्स को जेल भेजने में कामयाब हुईं तो वो बिग बॉस का टास्क जीत जाएंगी। ऐसे में चाहत पांडे ने हेमा शर्मा और तजिंदर पाल को जेल में रहने के लिए मना लिया था। वहीं अब हेमा शर्मा को अपने फैसले पर काफी पछतावा हो रहा है।
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
36 mins agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
2 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
4 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
5 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
13 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
16 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
17 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
18 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines