Bigg Boss 17 Finale: ‘बिग बॉस 17’ को फाइनली अपना विनर मिल चुका है। मुनव्वर फारुकी ने 17वें सीजन के विनर की ट्रॉफी को अपने नाम कर ली है। सलमान खान ने मुनव्वर फारुकी को विनर घोषित किया और उन्हें विनर की शानदार ट्रॉफी दी। जी हां, मुनव्वर फारुकी का ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा हो गया है। वहीं अभिषेक कुमार का विनर बनने का सपना चकनाचूर हो गया है और वह फर्स्ट रनरअप रहे हैं। बिग बॉस 17 के विनर को शानदार ट्रॉफी के साथ ही मुनव्वर फारुकी को 40 लाख रुपए की प्राइज मनी और हुंडई की चमचमाती कार भी दी गई है।
मन्नारा चोपड़ा रहीं सेकेंड रनरअप
टॉप 5 फाइनलिस्ट में सबसे पहले अरुण माशेट्टी विनर की रेस से बाहर हुए। इसके बाद अंकिता लोखंडे को विनर की रेस से बाहर होना पड़ा। हालांकि अंकिता का इविक्शन काफी शॉकिंग रहा। खुद होस्ट सलमान खान ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि अंकिता लोखंडे टॉप 3 तक आ सकती थीं लेकिन उनका इविक्शन हैरान करने वाला था। वहीं मन्नारा चोपड़ा सेकेंड रनरअप रहीं।
ये थे टॉप 5 के सदस्य
बिग बॉस के 17वें सीजन में जहां एक ओर शो बायस्ड रहा तो वहीं दूसरी ओर दिल, दिमाग और दम की थीम रखी गई थी। शो में 17 कंटेस्टेंट्स आए थे, जिनमें से टॉप 5 में मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी ने अपनी जगह बनाई। हालांकि सोशल मीडिया पर मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार और अंकिता लोखंडे को विनर बनने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। बरहाल, अब बिग बॉस 17 को अपना विनर मिल चुका है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Finale से क्यों बाहर हुईं मन्नारा? यहां जानें 5 कारण
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 hr ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
3 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
5 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
6 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
7 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines