Bigg Boss 17 Top-5 Contestants Journey Videos: टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 का फिनाले बस कुछ दिन ही दूर है। शो को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं। इस समय घर में अंकिता लोखंडे, अरुण महाशेट्टी, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी और मन्नारा चोपड़ा मौजूद हैं।
बुधवार के एपिसोड में अंकिता लोखंडे, अरुण महाशेट्टी और अभिषेक कुमार की जर्नी वीडियो दिखाई गई। आज मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा के जर्नी वीडियो दिखाए जाएंगे। फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जिताने के लिए लगातार वोट कर रहे हैं।
अब हम आपसे पूछना चाहते हैं कि इन टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से आपको किस घरवाले की जर्नी अच्छी लगी और आप किस को विजेता बनते देखना चाहते हैं?
अभिषेक कुमार
पांचों कंटेस्टेंट्स में से अभिषेक कुमार की जर्नी वीडियो सबसे पहले दिखाई गई, लेकिन वीडियो दिखाने से पहले बिग बॉस ने अभिषेक से कहा कि आपकी जर्नी ने आपको विलेन से हीरो बनाया है। इसके बाद उनकी वीडियो शुरू होती है, जिसमें ईशा-खानजादी के साथ बिताए उनके अच्छे पलों से लेकर समर्थ के साथ उनकी लड़ाई को दिखाया गया। हालांकि अपनी जर्नी को देख कर अभिषेक बहुत ज्यादा इमोशनल हो गए थे और वे अपने फैंस को देखकर जोश में भी आ गए थे।
अंकिता लोखंडे
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की वीडियो बहुत ज्यादा इमोशनल थी। उनके वीडियो में पति विक्की जैन की जर्नी को भी मुख्य रूप से दिखाया गया था, जिसमें उनकी लड़ाई से लेकर मीठे-मीठे पल देखने मिले थे, लेकिन अपनी जर्नी वीडियो देखने के बाद अंकिता को अच्छा नहीं लगा। उन्होंने बाकी घरवालों से कहा कि मेरी जर्नी में विक्की काफी नेगेटिव दिख रहे है, पर वास्तव में ऐसा नहीं है। उनकी वीडियो में मन्नारा से उनकी लड़ाई को भी दिखाया गया था।
अरुण महाशेट्टी
अरुण महाशेट्टी की जर्नी वीडियो सबसे छोटी थी, लेकिन उनकी वीडियो काफी इमोशनल थी। उनकी वीडियो में अभिषेक और तहलका की लड़ाई से लेकर उनकी दोस्ती को दिखाया गया।
मुनव्वर और मन्नारा
मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा की जर्नी वीडियो को आज दिखाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा जा रहा है कि मन्नारा का जर्नी वीडियो सबसे लंबा दिखा गया, जैसे एक शॉर्ट फिल्म की तरह।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
10 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
12 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
13 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
13 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
16 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
16 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines