Bigg Boss 17 Finale: सलमान खान का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17 Finale) का ग्रैंड फिनाले शुरू हो गया है। शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, अरुण माशेट्टी, मुनव्वर फारूकी और मन्रारा चोपड़ा के बीच विनर की रेस को लेकर जंग छिड़ चुकी है। इस बीच ‘द खबरी’ के एक ट्वीट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। ट्वीट के मुताबिक, फिनाले के आखिरी 15 मिनट में फैंस को लाइव वोटिंग का मौका दिया जाएगा। ऐसे में फैंस आखिरी समय में अपने पसंदीदा सदस्य को वोट कर सकेंगे। आपको बता दें कि फिलहाल मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे और अभिषेक कुमार को बिग बॉस 17 की ट्रॉफी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि होस्ट सलमान खान इन्हीं तीनों में से किसी एक के हाथ में विनर की ट्रॉफी को सौंप सकते हैं।
अरुण माशेट्टी हुए बाहर
सोशल मीडिया पर फैंस विनर के नाम को जानने के लिए काफी बेताब दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कई लोगों ने अभी से मुनव्वर फारूकी को बिग बॉस 17 का विनर बता दिया है। लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड्स में भी मुनव्वर का नाम सबसे ऊपर रहा है, जबकि दूसरे नंबर पर अभिषेक कुमार ने अपनी जगह फाइनल की है। इससे पहले अंकिता लोखंडे दूसरे नंबर पर थीं लेकिन अब वह चौथे नंबर पर आ गई हैं, जबकि तीसरे नंबर पर मन्नारा चोपड़ा टिकी हुई हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक अरुण माशेट्टी (Arun Mashettey) घर से इविक्ट हो गए हैं।
फैंस ने मुनव्वर को बताया विनर
आपको बता दें कि बिग बॉस 17 के इस सीजन की थीम बायस्ड रही है। फिनाले से पहले क्या हो जाए ये कहा नहीं जा सकता। हालांकि सोशल मीडिया पर फैंस ने अभी से मुनव्वर फारुकी को विनर घोषित कर दिया है। कई सेलेब्स भी कॉमेडियन को सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं अभिषेक कुमार भी वोटिंग ट्रेंड में दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। देखना दिलचस्प होगा कि शो की ट्रॉफी किसके हाथ में जाती है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 hr ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
2 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
4 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
5 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
6 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines