हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 16 विनर Mc Stan ने 'पठान' को दी मात, इंस्टाग्राम पर भी रचा इतिहास

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Winner Mc Stan Insta Live

Bigg Boss 16 Winner Mc Stan Insta Live: ‘बिग बॉस 16’ के विनर एमसी स्टेन इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। स्टेन ने सबको पछाड़ते हुए बिग बॉस 16 की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है।

सलमान खान ने जैसे ही शो के विनर का नाम घोषित किया तो सभी चौंक गए, क्योंकि शो के फिनाले के अंत तक सबको लग रहा था कि इस बार शो को शिव ठाकरे (Shiv Thakre) या प्रियंका (Priyanka Chahar Chaudhary) जीतेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और एमसी स्टेन शो के विनर बन गए।

एमसी स्टेन ने किया एक और कमाल

शो को जीतने के पहले से ही एमसी स्टेन की खूब फैन फॉलोइंग हैं, लेकिन शो जीतने बाद एमसी स्टेन ने अब और भी ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल कर ली हैं। बीते दिनों स्टेन का एक पोस्ट वायरल हुआ था, जिसमें स्टेन ने विराट कोहली के पोस्ट से भी ज्यादा लाइक्स हासिल किए थे। वहीं अब रैपर एमसी स्टेन ने एक और कमाल कर दिया हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – Tunisha Sharma Case: तुनिषा शर्मा केस में 500 पेज की चार्जशीट दायर, को-स्टार का दावा- किसी तरह के डिप्रेशन में नहीं थी एक्ट्रेस

लाइव आए स्टेन 

बता दें कि बिग बॉस 16 जीतने के बाद एमसी स्टेन (Mc Stan) पहली बार लाइव आए और इस दौरान उनके साथ लाखों में फैंस जुड़े हैं और उनके लाइव को देखा।

विज्ञापन

स्टने ने दिए कई लोगों के सवालों के जवाब

बीते दिन बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टेन गुरुवार रात 10 बजे इंस्टाग्राम पर लाइव आए और अपने लाइव में उन्होंने फैंस से ढेर सारी बातें की और कई लोगों के सवालों के जवाब भी दिए। इसके साथ ही स्टेन के फैंस ने जब रैपर को रैप करने के लिए कहा, तो स्टेन ने अपने फैंस की ये डिमांड पूरी की और रैप किया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

स्टेन के लाइव पर 5 लाख 41 हजार लोग जुडे़

इसके साथ ही स्टेन के साथ करीब 5 लाख 41 हजार लोग जुडे़ थे। इसके साथ ही स्टेन इंस्टाग्राम पर इतनी बड़ी संख्या में फैंस के साथ लाइव बातचीत करने वाले पहले इंडियन स्टार बन चुके हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – Hardik Natasa Wedding: शादी के बाद बेटे के साथ पहली बार दिखे हार्दिक-नताशा, एयरपोर्ट पर अगस्त्य की क्यूट हरकतें कैमरे में हुई कैद

स्टेन ने शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ा

बता दें कि इससे पहले किसी भी सेलिब्रिटी के इंस्टा लाइव पर इतने फैंस नहीं जुड़े हैं। साथ ही एक रिपोर्ट की मानें तो आखिरी बार जब शाहरुख खान भी अपने फैंस के साथ लाइव बातचीत करने आए थे, तब उनके लाइव पर केवल 255 हजार व्यूज ही आए थे। इसके साथ ही एमसी स्टेन इंस्टाग्राम लाइव पर सबसे ज्यादा व्यूज पाने पहले दुनिया भर के टॉप 10 स्टार्स में से एक बन गए हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola