हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bigg Boss 16: क्या इस हफ्ते घर से बेघर होंगे अंकित गुप्ता! सिर्फ इस ट्वीट से सोशल मीडिया पर मची खलबली

विज्ञापन
Bigg Boss 16: क्या इस हफ्ते घर से बेघर होंगे अंकित गुप्ता! एक ट्वीट से सोशल मीडिया पर मची खलबली

Bigg Boss 16: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) को मेकर्स ने चार और हफ्तों के लिए बढ़ा दिया है। इस हिसाब से अब इसका फिनाले 12 फरवरी 2023 को होगा। दिन पर दिन घर में रह रहे सदस्यो की कठिनाई बढ़ते जा रही है।

हर कोई ट्रॉफी को पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वहीं इस हफ्ते घर से बेघर होने वाले सदस्य का नाम सामने आ गया है, जिसने कईओं को परेशान कर दिया है तो कई लोग इससे खुश भी हैं। सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस हफ्ते अंकित गुप्ता बेघर होने वाले हैं।

किसको चुनेंगी प्रियंका

बीते शो के एपिसोड में दिखाया गया था कि बिग बॉस ने अंकित गुप्ता की दोस्त प्रियंका चाहर चौधरी को कन्फेशन रूम में बुलाकर दो विकल्प दिए थे। बिग बॉस ने प्रियंका से कहा था कि अंकित को घर से बेघर कर दिया जाए या फिर वो प्राइज मनी के 25 लाख रुपये वापस ला सकती हैं, जिसके बाद प्रियंका ने अंकित को चुना और 25 लाख रुपये को जाने दिया।

विज्ञापन

और पढ़िए – Bigg Boss 16: शालीन भनोट और एमसी स्टेन पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, बोले- आपकी मां और बहनों को क्यों पड़ रहीं गालियां!

क्या सच में घर से बेघर होंगे अंकित गुप्ता?

इस बार एलिमिनेशन टास्क के बाद वोटिंग लाइन्स नहीं खोली गईं, जिससे ऐसा माना जा रहा था कि इस हफ्ते कोई भी सदस्य बेघर नहीं होगा। लेकिन अब शो से जुड़ी अपडेट देने वाले ट्विटर अकाउंट ‘द खबरी’ ने ट्वीट कर साफ कर दिया है कि अंकित गुप्ता इस हफ्ते घर से बेघर होने वाले हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अंकित गुप्ता घर के बाकी सदस्यों के वोट के आधार पर घर से बेघर हुए हैं। सलमान खान ने घरवालों से एक सवाल पूछा कि इस शो में किसका योगदान सबसे कम है। इसका जवाब देते हुए सभी ने अंकित का नाम लिया। इस वजह से उन्हें शो से बाहर कर दिया गया है।

https://twitter.com/BiggBoss/status/1606220570273652737?s=20&t=DSDeILszCigCA6zOhyKV4A

विज्ञापन

और पढ़िए – Cirkus Movie Review: दर्शकों को इंप्रेस करने में नाकाम हो रही रणवीर सिंह की फिल्म र्सकस, यहां देखें रिव्यू

फैंस का रिएक्शन

अंकित गुप्ता के बाहर होने की खबर को जान उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर सहारा लेते हुए एलिमिनेशन पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। साथ में वो बिग बॉस के मेकर्स को बायस्ड कहकर उन पर भड़क रहे हैं। हालांकि अंकित घर से बेघर होंगे या नहीं ये तो आने वाली एपिसोड को देखने के बाद ही पता चलेगा।

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola