Sumbul Touqeer Khan: टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) इन दिनों अपने अंतिम दौर में चल रहा है। शो के फिनाले में भी अब कुछ ही दिन का समय रह गया है, जिसके चलते अब हर ओर यहीं चर्चा हो रही हैं, कि शो की ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी। लेकिन इस बीच सुम्बुल तौकीर खान के फैंस को बड़ा झटका लगा है।
दरअसल इस हफ्ते सुम्बुल तौकीर खान ‘बिग बॉस 16’ से बेघर हो गईं। जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा, फिनाले से कुछ दिन पहले ही शो से सुम्बुल का पत्ता कट गया है।
परिवार ने किया सुम्बुल का स्वागत
शो के घर से बाहर होने पर सुम्बुल का दुखी होना तो लाजमी है ही, लेकिन उनके फैंस का प्यार और सपोर्ट देखकर वह खुद को रोने से नहीं रोक पाई। बता दें कि सुम्बुल के कम वोट मिले हैं और इसलिए उन्हें एलिमिनेट कर दिया गया हैं। शो से जाने के बाद सुम्बुल अपने घर जाती है, तो वहां उनका परिवार उनका शानदार स्वागत करता है।
और पढ़िए –सिद्धार्थ-कियारा की शादी के प्रीवेडिंग फंक्शन्स आज से शुरू, जैसलमेर पहुंचने लगे मेहमान
बता दें कि सुम्बुल के पिता ने अपनी छोटी बेटी के साथ मिलकर बड़ी बेटी को खास सरप्राइज दिया है, जिससे देखकर सुम्बुल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। साथ ही सुम्बुल ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज भी शेयर की है और पोस्ट भी लिखा है, जिसे देखकर यह किसी का भी दिल छू लेगा।
सुम्बुल ने लिखा नोट
बता दें कि शेयर की गई फोटोज में सुम्बुल की बहन ने उन्हें गोद में उठाया हुआ है और दूसरी तस्वीर में सुम्बुल हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिए और सिर पर क्वीन का ताज लगाए कैमरे को पोज दे रही हैं। साथ ही सुम्बुल ने नोट में लिखा है कि ‘मैं स्पीचलेस हूं और अपने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए इस नोट को लिखते हुए मेरी आंखों में आंसू आ गए।
और पढ़िए–Grammys 2023: रिकी केज ने जीता तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड, कहा- ये पुरस्कार भारत को समर्पित करता हूं
मैं अपने परिवार को छोड़कर घर के अंदर चली गई थी। लेकिन मैं बाहर आई तो देख रही हूं कि मेरा परिवार बड़ा हो गया है। यह एक ऐसी जर्नी थी, जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी और यह अब तक का सबसे अच्छा अनुभव साबित हुआ।’
Sumbul Touqeer Khan
इमोशनल हुई सुम्बुल
इसके बाद सुम्बुल ने आगे लिखा है कि ‘आपकी मदद और मेरे दोस्तों और परिवार के सपोर्ट के बिना, यह हिम्मत भरा काम संभव नहीं होता। मैं यहां जरूर यह जिक्र करना चाहूंगी कि मैंने जो भी एक्सपीरियंस कमाया है, उसके जरिए आप सभी को और गौरवान्वित करने के लिए कठिन प्रयास करूंगी।
मेरा बिग बॉस का सफर यहीं खत्म होता है, लेकिन मेरा वास्तविक सफर आज से शुरू होगा। आपके सपोर्ट और प्यार के साथ, मुझे यकीन है कि मैं किसी भी ट्रॉफी से अधिक हासिल कर लूंगी, क्योंकि आपका प्यार मेरे लिए किसी जीत से कम नहीं है। निस्वार्थ सपोर्ट के लिए सभी को धन्यवाद।’
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
2 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
6 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
9 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
9 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines