‘बिग बॉस 13’ फेम हिमांशी खुराना अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में हिमांशी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में हिमांशी खुराना को शहनाज गिल और आसिम रियाज में से किसी एक को चुनना था, तो उन्होंने शहनाज को चुना था। वीडियो देखकर फैंस भी शॉक्ड रह गए थे। वहीं, अब हिमांशी खुराना का एक पोस्ट चर्चा में आ गया है।
हिमांशी खुराना गुस्से में हुईं आग बबूला
हिमांशी खुराना ने अब अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक लम्बा-चौड़ा नोट लिखा है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस भड़ास निकालती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने किसी को खूब बेइज्जत किया है और उसकी पोल दुनिया के सामने खोल दी है। हिमांशी खुराना ने गुस्से में आग बबूला होते हुए लिखा, पंजाबी इंडस्ट्री में एक मूर्ख है, एक निहायत ही बेगैरत, घटिया और दो कौड़ी का इंसान। हमारे सारे कलाकारों के साथ घूमता है और फिर दावे करता है कि मैं काम दिलवाता हूं, गाने और फिल्में करता हूं।’
पर्सनल इनफार्मेशन मिसयूज करने पर भड़कीं हिमांशी खुराना
हिमांशी ने आगे लिखा, ‘उनकी पर्सनल इंफॉर्मेशन का मिसयूज करता है। मुझे पता चला है कि बहुत टाइम से मेरे बारे में भी बोल रहा है और नई लड़कियों को गुमराह कर रहा है कि सारी मशहूर पंजाबी आर्टिस्ट मेरे हाथ में हैं। हजार बार इग्नोर करने के बाद भी ये सुधरा नहीं, लेकिन इस बार इग्नोर नहीं कर सकी। मुझे मेरी टीम के जरिए एक लड़की का मैसेज मिला। वैसे अगर तू देख रहा है तो अभी भी तुझे मेरे पैसे देने हैं, मेरी शराफत है कि मैंने मांगे नहीं।’
Himanshi Khurana
यह भी पढ़ें: Mardaani 3 कब होगी रिलीज? ‘शिवानी शिवाजी रॉय’ बनकर पर्दे पर लौटेंगी Rani Mukerji
हिमांशी ने वापस मांगे उधार दिए पैसे
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ’10-10 लाख उधार दिए, तेरी औकात नहीं कि तू नई लड़कियों को कहे कि हिमांशी तेरे कहने से चलती है। कभी लंदन में फंसा था तो मदद की थी, तेरे पास टिकट तक के पैसे नहीं थे। सारे आर्टिस्ट्स सावधान रहें। तेरा नाम लिखकर मैं तुझे फुटेज नहीं देना चाहती, लेकिन तू किसी दलाल से कम नहीं है।’ अब यहां हिमांशी खुराना ने किसी का नाम तो रिवील नहीं किया, लेकिन उनका पोस्ट इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
3 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
8 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
9 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
10 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
11 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
12 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
13 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
14 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines