Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ सिनेमाघरों में दर्शकों को लगातार एंटरटेन कर रही है। फिल्म ने पिछले वीकेंड की तरह इस वीकेंड भी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाया हुआ है। यही नहीं रिलीज के दसवें दिन इस फिल्म ने पिछले छह दिनों के रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए तूफान ला दिया है। वहीं दूसरी ओर अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ और हाॅलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी अंतिम सांसें गिन रही हैं। आइए जानते हैं तीनों फिल्मों का अभी तक का कलेक्शन कितना हुआ है?
भूल चूक माफ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर ‘भूल चूक माफ’ पिछले महीने 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इसने रिलीज के 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके बाद ‘भूल चूक माफ’ का टोटल कलेक्शन 58.85 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कलेक्शन पर नजर डालें तो इसने दूसरे वीकेंड में शुक्रवार को 3.25 करोड़ और शनिवार को 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म ‘रेड 2’ को रिलीज हुए एक महीना पूरा हो चुका है। इसके बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। रिलीज के पांचवें हफ्ते में 31वें दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि शुक्रवार को इसकी कमाई कुल 6 लाख रुपये थी। रविवार का कलेक्शन सामने नहीं आया है। इसी के साथ ‘रेड 2’ की कुल कमाई 166.85 करोड़ रुपये हो गई है।
यह भी पढ़ें: Ajay Devgn ने ऑफिशियली अनाउंस की Drishyam 3, रिलीज डेट का भी किया खुलासा
MI का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ गिरते-पड़ते ही सही लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई करती जा रही है। इसने रिलीज के 16वें दिन शनिवार को 3.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म का टोटल कलेक्शन 90.45 करोड़ रुपये हो गया है।
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
12 hrs ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
13 hrs agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
14 hrs ago'वो शराब नहीं पीते...', भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
16 hrs ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
17 hrs agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
18 hrs ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
18 hrs ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines