Pawan Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज की अक्सर आलोचना उसकी फूहड़ता और दो -भाषीय शब्दों के इस्तेमाल की वजह से होती है. भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में अक्सर लहंगा, चोली, साड़ी, ढोढ़ी, लिपिस्टिक, जीजा-साली और भौजी पर गाने सुने होंगे. अधिकतर गाने भी इसी पर होते हैं. इसी बीच अब पवन सिंह और चांदनी सिंह की जोड़ी नए गाने को लेकर चर्चा में हैं. दोनों सलवार पर अपना नया भोजपुरी सॉन्ग लेकर आए हैं, जिसके बोल ‘सलवरवा लाले हो ला’ है.
पवन सिंह और चांदनी सिंह का भोजपुरी सॉन्ग ‘सलवरवा लाले हो लाल’ को सुर म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जिसमें दोनों स्टार्स के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिलती है. आपने पवन सिंह का ‘लाल घाघरा’ सुना होगा लेकिन अब वह लाल सलवार से छा गई हैं. उनका गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है, जिसे एक मिलियन से ज्यादा बार महज एक ही दिन में देखा जा चुका है.
यह भी पढ़ें: Prime Video की 2 घंटे 20 मिनट की मूवी, जो रिलीज होते ही बनी सिरदर्द! ‘भाभी 2’ भी नहीं बचा सकी फिल्म की लाज
यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा पवन सिंह का भोजपुरी गाना
आपको बता दें कि पवन सिंह का गाना ‘सलवरवा लाले हो लाल’ यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. उनका गाना यूट्यूब की म्यूजिक ट्रेंडिंग चार्ट में 20वें नंबर पर महज एक ही दिन में आ गया है. इतना ही नहीं, रील्स पर भी पवन सिंह का गाना छाया हुआ है. इस गाने में पवन सिंह और चांदनी की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है. साथ ही दोनों के डांस मूव्स भी शानदार हैं.
पवन सिंह का भोजपुरी सॉन्ग ‘सलवरवा लाले हो लाल’
यह भी पढ़ें: 2026-27 में रिलीज होंगी 9 पैन-इंडिया फिल्में, शाहरुख खान से लेकर अल्लू अर्जुन तक का दिखेगा जलवा
गौरतलब है कि भोजपुरी गाना ‘सलवरवा लाले हो लाल’ को पवन सिंह के साथ ही शिल्पी राज ने गाया है. इसके लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है. कोरियोग्राफर सन्नी सोनकर हैं. बता दें कि पवन सिंह और चांदनी सिंह की जोड़ी को पहली भी कई बार स्क्रीन पर साथ में कई गानों में रोमांस करते हुए देखा गया है.
संबंधित खबरें
खेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
13 days ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
25 days agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
34 days ago'10 लाख दो वरना...', भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय को मिली धमकी
48 days agoपवन-खेसारी नहीं, निरहुआ के लिए उदित नारायण ने गाया था ये सुपरहिट गाना
63 days ago'मैंने सब खो दिया...', पवन सिंह को सताई पहली पत्नी की याद
77 days agoआम्रपाली दुबे की तारीफ में पवन सिंह ने पढ़े कसीदे, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट
86 days ago'मैं मां बनना चाहती हूं...' आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश सुन घरवालों के उड़े होश
104 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव पर लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
106 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस Kajal Raghwani पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन
116 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines