पटना: भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादल मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। बिहार की छपरा कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। खेसारी पर चेक बाउंस मामले में छपका कोर्ट ने वारंट जारी किया है। मामला साल 2019 का बताया जा रहा है।
खेसारी ने अपनी पत्नी चंदा देवी के नाम एक जमीन खरीदी थी। जिसका पैसा नहीं दिया थे। इस मामले में खेसारी के खिलाफ पहले ही कार्रवाई चल रही है। चार साल पुराने इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए खेसारी ने पहले कोर्ट से अंतरिम जमानत ले ली थी। लेकिन अब वह सुनवाई में उपस्थित नहीं हो रहे हैं, जिसके चलते कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। न्यायिक दंडाधिकारी ने रसूलपुर थाना कांड संख्या 120/19 के एनआईएक्ट विचारण संख्या 241/21 के तहत ये आदेश दिए हैं।
जानें क्या है पूरा मामला
रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी निवासी मृत्युंजयनाथ पांडे ने रसूलपुर थाना में 16 अगस्त 2019 को भोजपुरी सुपरस्टार FIR दर्ज कराई थी। मृत्युंजय पांडे ने आरोप था कि शत्रुघ्न कुमार उर्फ खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी से अपनी जमीन 22 लाख 7 हजार रुपये में बेचने का सौदा किया था। इस संबंध में जमीन की रजिस्ट्री भी 4 जून 2019 को हो चुकी है। खेसारी लाल यादव ने जमीन की खरीद के भुगतान के तौर पर मृत्युंजय पांडे को 18 लाख रुपये का चेक दिया था, जिसे उन्होंने 20 जून 2019 को बैंक में जमा कर दिया था। बैंक की तरफ से 28 जून 2019 को चेक बाउंस होने की जानकारी दी गई। चेक बाउंस होने के बाद उन्होंने रसूलपुर थाने में FIR दर्ज कराई।
पुलिस ने इसके बाद 22 अगस्त 2020 को आरोप पत्र दायर किया। इसमें खेसारी लाल यादव पर दफा 406, 138 एन आई एक्ट के अंतर्गत चार्जशीट लगाई गई। न्यायालय ने 22 जनवरी 2021 को शत्रुघ्न कुमार उर्फ खेसारी लाल यादव के खिलाफ सम्मन और 25 फरवरी 2021 को जमानती वारंट जारी किया था। परंतु अभियुक्त के उपस्थित नहीं होने पर गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। तब खेसारीलाल यादव ने न्यायालय में उपस्थित होकर अपनी जमानत 21 जनवरी 2022 को कराई थी।
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
1 hr agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
8 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
10 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
10 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
11 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
12 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
13 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
15 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
17 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines