हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bharti Singh दूसरी बार बनेंगी मां? बेबी प्लानिंग रूमर्स पर लाफ्टर क्वीन ने क्या कहा?

Bharti Singh On Baby Planning Rumors: भारती सिंह की दूसरी प्रेग्नेंसी पर रूमर्स पिछले काफी वक्त से आ रहे हैं। अब लाफ्टर क्वीन ने इन रूमर्स पर रिएक्शन दिया है। साथ ही बताया है कि क्या वह दूसरे बच्चे के लिए प्लानिंग कर रही हैं?

विज्ञापन
भारती सिंह ने सेकंड बेबी प्लानिंग रूमर्स पर रिएक्शन दिया। Photo Credit- Social Media

Bharti Singh On Baby Planning Rumors: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह पिछले काफी वक्त से अपने कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। शो का आज ग्रैंड फिनाले है। इस बीच उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान प्रेग्नेंसी रूमर्स को लेकर रिएक्शन दिया है। दरअसल, काफी वक्त से कयास लगाए जा रहे हैं कि बेटे गोला का वेलकम करने के बाद भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया दूसरे बच्चे के लिए प्लानिंग कर रहे हैं। इन रूमर्स पर अब खुद की लाफ्टर क्वीन ने चुप्पी तोड़ दी है।

बेबी प्लानिंग रूमर्स पर दिया रिएक्शन

टेली टॉक इंडिया से बातचीत के दौरान जब भारती सिंह से पूछा गया कि क्या वह पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रही हैं? इस पर लाफ्टर क्वीन ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘उस दिन मैंने कढ़ी राइस खाया था तब पेट थोड़ा बड़ा लग रहा था इसलिए। हां लाफ्टर शेफ्स में कभी मैं साड़ी या कुछ पहनती हूं तो आप लोग कहने लगते हैं कि भारती प्रेग्नेंट है।, यार, आप लोगों के मुंह में घी आए जाए जो ये खबर डालते हैं।’

एक-दूसरे को वक्त देना चाहते हैं भारती-हर्ष

बातचीत के दौरान भारती सिंह ने कहा कि वह और हर्ष असल में अपनी फैमिली के बढ़ने के चांसेस पर बात कर रहे हैं। लाफ्टर क्वीन ने कहा, ‘हां, हम लोग सोच तो रहे हैं। हम जा भी रहे हैं कहीं, क्योंकि घर में सीटियां बजती रहती हैं कुकर की। किचन में, तो हम चाहते हैं कि लाफ्टर शेफ्स खत्म हुआ है तो एक-दूसरे को वक्त दें। मतलब गोला भी साथ जाएगा। नैनी भी जाएगी। हाउस हेल्प भी जाएगा। उसमें भी हम बेबी प्लानिंग करेंगे?’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bharti Singh कैसे बनीं पूरे देश की ‘लाफ्टर क्वीन’? कभी थी तंगहाली आज करोड़ों की मालकिन

बेटी चाहती हैं भारती सिंह

कुछ दिन पहले ही भारती सिंह ने दूसरे बच्चे को लेकर अपनी ख्वाहिश जताई थी। जगन्नाथ पुरी की यात्रा के दौरान लाफ्टर क्वीन ने बेटी के लिए भगवान से प्रेयर की थी। जब वहां मौजूद एक मूर्ति की दुकान पर भारती गई थीं, तो उन्होंने कहा था कि भगवान से उन्होंने दिल से प्रार्थना ही है कि उनकी दूसरी संतान एक बेटी हो।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola