Bhabi Ji Ghar Par Hai: टीवी के सबसे पॉपुलर और कंट्रोवर्शियल शो ‘भाबीजी घर पर हैं!’ के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। ये शो 10 साल तक लोगों को एंटरटेन करने में कामयाब रहा है। शो के सभी किरदारों को फैंस का प्यार मिला है। शो की हल्की-फुल्की कॉमेडी को देशभर में पसंद किया गया है। आज भी लोग इस शो के उतने की दीवाने हैं जितने शुरुआत में हुआ करते थे। अब इस क्रेज हो देखते हुए ‘भाबीजी घर पर हैं!’ को शो से फिल्म में तब्दील कर दिया गया है। अब शो के कलाकारों ने खुद इस खबर को कन्फर्म किया है।
फीचर फिल्म में तब्दील होगा शो ‘भाबीजी घर पर हैं!’
टीवी के लम्बे समय तक चलने वाले इस शो को अब एक फीचर फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है। मनमोहन तिवारी (Manmohan Tiwari) का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर रोहिताश गौर (Rohitashv Gour) ने इस खबर को कन्फर्म करते हुए बताया है कि वाकई में ये सब सच है और वो इस बात से बेहद एक्साइटेड हैं। रोहिताश का कहना है कि एक्टर होने के नाते वो सभी खुद को सिल्वर स्क्रीन पर वापस देखने का सपना देखते हैं और ऐसा हो रहा है। ये उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है। फैंस के प्यार के कारण ही उन्होंने बड़ी छलांग मारी है।
फिल्म में कौन होगी अंगूरी भाभी?
शो के कलाकारों ने वादा किया है कि फिल्म में बहुत सारा धमाल होगा जो ऑडियंस को पसंद आएगा। अब फिल्म में कौन-कौन शामिल होगा? फिल्म कब रिलीज होगी उसे लेकर भी खास डिटेल्स सामने आ गई हैं। सबसे बड़ा सवाल तो ये है कि अंगूरी भाभी का किरदार कौन निभाने वाला है? तो आपको बता दें, एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) ही फिल्म में अंगूरी भाभी बनी हुई नजर आएंगी। उनके अलावा फिल्म में विदिशा और आसिफ शेख (Aasif Sheikh) शो के बाकी कलाकारों के साथ दिखाई देंगे। शशांक बाली इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Samay Raina ने Varun Dhawan को भी किया था इंवाइट, Ranveer Allahbadia ने दी थी शो में जाने की सलाह
कब तक रिलीज होगी फिल्म?
बताया जा रहा है कि इसी साल इस फिल्म को रिलीज भी कर दिया जाएगा। 15 मार्च से देहरादून में शूटिंग शेड्यूल शुरू होगा। अब ये खबर सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहने वाला है। जब शो देखने में लोगों को इतना मजा आ रहा है, तो सोचिए फिल्म कितनी धमाकेदार होगी। अब ‘भाबीजी घर पर हैं!’ के फैंस खुशी से झूमते हुए नजर आने वाले हैं। आपको बता दें, एक वक्त पर ये शो काफी विवादों में घिर गया था, जब शिल्पा शिंदे को शो से निकाला गया था। हालांकि, जैसे-तैसे मेकर्स ने इतनी बड़ी कंट्रोवर्सी के बाद भी मामला संभाल लिया।
संबंधित खबरें
रहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
1 hr agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
2 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
4 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
5 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
6 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
7 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
9 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
10 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines