Barun Sobti on his ADHD Disorder: ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ टीवी शो से अपने फैंस के दिलों पर छा जाने वाले एक्टर बरुण सोबती अब ओटीटी के स्टार बन चुके हैं। टीवी शो के अलावा उन्हें ‘असुर’ और ‘कोहरा’ जैसी कई वेब सीरीज में देखा जा चुका है। अपने प्रोफेशन के बारे में बात करते हुए बरुण ने कहा है कि उनके लिए एक्टर बनना शादी करने के अलावा उनके बड़े सपने में से एक रहा है। उन्होंने कहा कि उनका एक हिस्सा हमेशा से मानता था कि वह एक एक्टर बन सकते हैं। बातचीत के दौरान बरुण सोबती ने यह खुलासा भी किया कि वह ADHD यानी अटेंशन-डेफिसिट/हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं।
क्या है ADHD डिसऑर्डर?
जानकारी के मुताबिक, अटेंशन-डेफिसिट/हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (ADHD) एक ऐसी अवस्था है, जिसमें इंसान का दिमाग उसके काम करने के तरीके पर असर डालता है। इस डिसऑर्डर से पीड़ित होने की वजह से इंसान को शांत बैठने या फिर ध्यान लगाने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। कई बार किसी एक्शन को कंट्रोल करने की क्षमता छूट जाती है।
क्रिएटिव संतुष्टि होना बहुत जरूरी
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में बरुण सोबती ने कहा कि ‘मुझे पता चला कि जब मैं छोटा था, उस वक्त चीजें मुझे प्रेरित करती थीं। उस वक्त मेरे पास दिमाग नहीं था। जब बड़ा हुआ तो मुझे पता चला कि क्रिएटिव संतुष्टि होना मेरे लिए बहुत जरूरी है। मैं ADHD से पीड़ित हूं। जब मैं कुछ ऐसा करता हूं जिससे मुझे संतुष्टि नहीं मिलती है, तो मैं पागल हो जाता हूं। इसे अच्छी तरह से समझने में मुझे समय लगा था।’
यह भी पढ़ें: कोई भी आपके जैसा नहीं…’ Vibhu Raghave के निधन से गम में डूबीं अदिति मलिक, लिखा इमोशनल पोस्ट
असुर के तीसरे पार्ट पर दिया अपडेट
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में बरुण सोबती से जब वेब सीरीज ‘असुर’ के तीसरे पार्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सीरीज के लेखन का काम अभी पूरा हुआ है। हालांकि मेकर्स ने अभी सीरीज की शूटिंग शुरू नहीं की है। बरुण ने श्योर किया कि ‘असुर 3’ कंफर्म तौर पर कार्ड पर है लेकिन इसे फ्लोर पर आने में अभी वक्त लगेगा।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
13 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
14 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
15 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
16 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
19 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
19 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
20 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
20 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines