अश्विनी कुमार: Bambai Meri Jaan Review: इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर ‘बंबई मेरी जान’ वेब सीरीज ने दस्तक दे दी है। मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़ी कई कहानियों को पहले भी दिखाया और सुनाया गया है।
एक बार फिर से इसी क्रम में ‘बंबई मेरी जान’ वेब सीरीज को ओटीटी पर लाया गया है। अब इस सीरीज में ऐसा क्या है, जो पहले नहीं देखा गया या ऐसा क्या है, जिसकी वजह से इसे देखा जाना चाहिए?
यह भी पढ़ें- शाहरुख-सलमान के साथ क्यों काम नहीं करते अनुराग कश्यप, खुद किया चौंकाने वाला खुलासा
सीरीज के हैं 10 एपिसोड
इस सवाल का जवाब इसके 10 एपिसोड की कहानी में छिपा है, जो 1990 में मुंबई में पुलिस ऑफिसर इस्माइल कादरी के अंडरवर्ल्ड के खिलाफ खड़े होने से शुरु होता है। साल 1986 में दारा कादरी के मुंबई से दुबई शिफ्ट होने तक चलता है।
हुसैन जैदी की किताब डोगरी टू मुंबई पर बेस्ड मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी
बंबई मेरी जान की सबसे खास बात ये है कि ये फिल्मों की तरह डॉन को हीरो बनाने के लिए ज्यादा सिनेमैटिक लिबर्टी नहीं लेता। बस किरदारों के नाम बदलता है। हुसैन जैदी की किताब डोगरी टू मुंबई पर बेस्ड मुंबई अंडरवर्ल्ड की इस कहानी में हाजी मस्तान, हाजी इकबाल कहलाता है। करीम लाला- अजीम पठान हो जाता है। वरदराजन मुदलियार- अन्ना मुदलियार के नाम से जाना जाता है। दाऊद को दारा कादरी और हसीना को हबीबा का नाम मिल जाता है। मान्या सुर्वे को सीरीज में गन्या सुर्वे कहा गया है, जो थोड़ा अजीब तो लगता है।
दारा के बचपन से शुरु होती कहानी
कहानी दारा के बचपन से शुरु होती है, जो एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर इस्माइल कादरी का दूसरे नंबर का बेटा है। दारा अक्लमंद है लेकिन उसकी अक्ल अपने अब्बू की फितरत के ठीक उलट चलती है। कहानी वही है जो आपने पढ़ी है, सुनी है… और जरा-जरा से हिस्सों में कई फिल्मों में देखी है। बंबई मेरी जान, उन कई फिल्मों के जरा-जरा से सच को एक साथ पहली बार स्क्रौफन पर दिखाता है।
थोड़ा ब्रेक लेने पर मजबूर करेगी सीरीज
सवाल ये है कि कैसा दिखाता है, जो जवाब है बहुत ज्यादा रियलिस्टिक…. कहीं-कहीं तो बहुत ज्यादा खौफनाक। दारा के दोस्त की शादी के तुरंत बाद, पठान के भांजों का उन पर हमला और उनकी वहशियत आपको एक बार सीरीज पर PAUSE का बटन दबाकर, थोड़ा ब्रेक लेने पर मजबूर कर देती है। फिर जब दारा, उन दोनों से बदला अपने दोस्त और भाभी का बदला लेता है, तो ये भी ज्यादा खतरनाक है।
दारा का भाई एक प्रॉस्टीट्यूट के साथ
कुछ लम्हे तो आपको झकझोर देते हैं, जब दारा और परी होटल के एक कमरे में साथ आते हैं और दूसरी ओर दारा का भाई एक प्रॉस्टीट्यूट के साथ होता है। इन दोनों सीन्स को दोनों की डी-कंपनी में हैसियत और उनके जेहनी हालात को दिखाते हैं। हांलाकि बंबई मेरी जान में कई बार लगता है कि कहानी के दारा और असल के दाऊद के जुर्मों को उसके और उसके परिवार के साथ हुए हादसे से जस्टीफाई किया जा रहा है, लेकिन फिर दारा के अब्बू इस्माइल कादरी, जो किरदार के.के.मेनन निभा रहे हैं, उनकी नाउम्मीदी वाले नरेशन से इस कमी को दूर भी करने की थोड़ी कमजोर कोशिश भी की गई है।
मुंबई की सल्तनत पर बैठने का सीन कमाल है
इस सीरीज को जरूरत से ज्यादा लंबा खींचा गया है। गालियों पर कोई खास ऐतराज नहीं है, क्योंकि अंडरवर्ल्ड सीरीज में आप इसकी उम्मीद भी नहीं कर सकते, लेकिन कहानी बीच-बीच में जरूरत से ज़्यादा खिंचती है। हां, क्लाइमेक्स के दो एपिसोड की स्पीड और हबीबा का मुंबई की सल्तनत पर बैठने का सीन कमाल है।
के.के. मेनन सीरीज की मजबूत कड़ी
बंबई मेरी जान में दारा कादरी के किरदार में अविनाश तिवारी ने अपने किरदार में रहने की पूरी कोशिश की है। हां उनका कंपैरिजन अब तक दाऊद का किरदार निभा चुके कलाकारों के साथ होगा, लेकिन यकीन मानिए अविनाश हल्के नहीं पड़ेंगे। इस्माइल कादरी के किरदार में के.के. मेनन इस सीरीज की मजबूत कड़ी है। हाजी मकबूल बने सौरभ सचदेवा ने मस्तान के किरदार को बहुत करीन से पकड़ा है।
सीरीज को 3.5 स्टार
गन्या सुर्वे बने सुमित व्यास इस सीरीज की सबसे कमजोर कड़ी हैं। आप हैरान होते हैं कृतिका कामरा को हबीबा बने देख, उनकी बॉडी लैग्वेंज और एक्सप्रेशन्स शानदार हैं। दारा की मां के किरदार में निवेदिता भट्टाचार्या का काम भी बेहद शानदार है। बीवी और मां के बीच की खींच-तान को उन्होंने बखूबी दिखाया है। बंबई मेरी जान अंडरवर्ल्ड पर बनी फिल्मों और वेब सीरीज के रिकॉर्ड रूम में सबसे रियलिस्टिक दस्तावेज है। इस सीरीज को 3.5 स्टार।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
13 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
15 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
16 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
16 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
18 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
18 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines