Badhshah LIVE Concert: समय रैना के शो में रणवीर अलाहबदिया के कमेंट को लेकर चल रहे विवाद ने इन दिनों हर तरफ काफी सुर्खियां बटोर ली हैं। इस विवाद के बाद कई मशहूर हस्तियों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, जिनमें रैप सिंगर बादशाह भी अब शामिल हो गए हैं। हाल ही में सिंगर कुछ ऐसा करते हुए नजर आए जिसके बाद अब इंटरनेट पर ट्रोल होने लगे। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
बादशाह ने समय के लिए उठाई आवाज
दरअसल समय रैना के समर्थन में रैपर बादशाह ने हाल ही में एक शो के दौरान आवाज उठाई। एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान बादशाह ने समय रैना के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी इस प्रतिक्रिया को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए बादशाह
गुजरात के वडोदरा स्थित पारुल यूनिवर्सिटी में आयोजित एक लाइव कॉन्सर्ट में बादशाह ने अपने फैंस से कहा ‘फ्री समय रैना।’ ये बयान उन्होंने कॉन्सर्ट के आखिर में दिया था। हालांकि जब बादशाह ने ये शब्द कहे, तो वहां मौजूद दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। एक यूजर ने लिखा, ‘तुम कह सकते थे, ‘मैं समय रैना के साथ हूं,’ लेकिन ऐसा कहना थोड़ा ओवर हो गया।’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या समय रैना जेल में है? ये तो बहुत बड़ा बयान है।’
समय रैना ने हटाए सभी वीडियो
इसी बीच समय रैना ने विवाद के बाद अपने यूट्यूब चैनल से ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ शो के सभी एपिसोड्स हटा दिए हैं। इसे लेकर समय रैना ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘जो कुछ भी हो रहा है, वो मेरे लिए बहुत ज्यादा हो गया है। मैंने अपने चैनल से सभी ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ वीडियो हटा दिए हैं। मेरा उद्देश्य सिर्फ लोगों को हंसाना था और उन्हें अच्छा एंटरटेनमेंट देना था। मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा ताकि उनकी जांच सही तरीके से पूरी हो सके।’
पुलिस ने इस मामले में कई एफआईआर और शिकायतों के बाद जांच शुरू कर दी है और ये मामला अब और गहरा होता जा रहा है। रणवीर अल्लाहबादिया भी हालांकि इस मामले पर माफी मांग चुके हैं, लेकिन बवाल है कि बढ़ता ही जा रहा है।
यह भी पढ़ें: मशहूर सिंगर Shakira की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, कैंसल किया कॉन्सर्ट
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
5 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
12 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines