Bade Miyan Chote Miyan Teaser Realease Date: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर चर्चा में है। अब फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट आया है।
दरअसल, इस अपकमिंग फिल्म के टीजर की रिलीज डेट सामने आ गई हैं। आइए जानते हैं कि कब इस फिल्म का टीजर जारी किया जाएगा?
यह भी पढ़ें- 28 साल बाद भारत करेगा Miss World 2024 की मेजबानी, जानें कब होगा शुरू?
अक्षय ने दी जानकारी
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर इसको लेकर अपडेट साझा किया है। फिल्म के नए पोस्टर के साथ टीजर की रिलीज डेट भी अनाउंस की गई। फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के नए पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि अपनी पसंदीदा चीज को वापस बड़े पर्दे पर करने को तैयार- एक्शन, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ टीजर 24 जनवरी 2024 को। इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस के चेहरे खिल उठे हैं। साथ ही सभी इस पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।
यूजर दे रहे ऐसे रिएक्शन
इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि वाह, यही तो चाहिए था। दूसरे यूजर ने लिखा कि आ रहा है खिलाड़ी। तीसरे यूजर ने लिखा कि अब बॉक्स ऑफिस पर आग लगेगी। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। अपकमिंग फिल्म के टीजर की रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस में इसके लिए एक्साइटमेंट साफ देखी जा सकती है। बता दें कि ये फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी।
फिल्म से अक्षय और टाइगर का नया लुक रिवील
बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जबरदस्त एक्शन मोड़ में नजर आने वाले हैं। फिल्म का डायरेक्शन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म के टीजर की रिलीज डेट के साथ ही अक्षय और टाइगर का नया लुक भी फिल्म से रिवील किया गया है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
10 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
11 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
12 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
13 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
16 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
17 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
17 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines