ओटीटी की फिल्म ‘कला’ से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाले बाबिल खान एक बार फिर इंस्टाग्राम पर वापसी कर चुके हैं। बीते दिनों उनका भावनात्मक टूटने (ब्रेकडाउन) का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद एक्टर ने अपना इंस्टा डीएक्टिवेट कर दिया था। अब इंस्टाग्राम पर वापसी करते हुए बाबिल ने सफाई दी कि उनके वीडियो का गलत मतलब निकाला गया था। यही नहीं उन्होंने अपने दिवंगत पिता इरफान खान का एक इमोशनल वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्टर इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।
इरफान खान का इमोशनल वीडियो किया शेयर
बाबिल खान ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर दिवंगत पिता इरफान खान का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जो उनकी फिल्म ‘मदारी’ का है। इस वीडियो क्लिप में इरफान को अस्पताल में बैठे हुए देखा जा सकता है। वह नींद से जागते हैं और फिर एक नर्स उन्हें उनके बच्चे की खराब हालत के बारे में बताती है। वहीं इरफान खान फूट-फूटकर रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में नर्स कहती है, ‘अरे इतना क्यों रो रहे हो। बस पेट खराब है, ठीक हो जाएगा। तुम मर्द हो.. ऐसे रो मत!’
बाबिल खान के इंस्टाग्राम पर मौजूद इस वीडियो के इमोशंस उनके इमोशंस से काफी मेल खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि बाबिल इस वक्त काफी मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Babil Khan के वीडियो पर Ananya Panday का आया रिएक्शन, क्या बोलीं रिद्धि डोगरा?
बाबिल खान के वीडियो में क्या?
बता दें कि रविवार को बाबिल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया था, जो अब डिलीट किया जा चुका है। इस वीडियो में एक्टर बुरी तरह से रोते हुए बॉलीवुड की आलोचना करते नजर आए थे। वीडियो में बाबिल बॉलीवुड को फेक और रूड बताते हुए कह रहे थे कि ‘ये बहुत बकवास और असभ्य है। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन कपूर, शनाया कपूर, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल, आदर्श गौरव और अरिजीत सिंह के नाम भी लिए थे।
टीम ने जारी किया था बयान
वायरल वीडियो पर विवाद होते देख बाबिल खान की टीम ने एक बयान जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि एक्टर के वीडियो को व्यापक रूप से गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने अपने कुछ साथियों का नाम लेते हुए स्वीकार किया था कि उनका मानना है कि ये इंडस्ट्री में सार्थक योगदान दे रहे हैं। वहीं बाबिल खान ने भी इंस्टाग्राम पर वापसी करने के बाद पोस्ट के जरिए अपने वायरल वीडियो पर सफाई पेश की थी।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
6 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
8 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
9 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
10 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
11 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines