Babil Khan Cryptic Post: बॉलीवुड के दिग्गज दिवंगत एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) ने 29 अप्रैल, 2020 को इस दुनिया से अलविदा कह दिया था। एक्टर के बेटे बाबिल खान (Babil Khan) उनके बेहद करीब थे। यही वजह है कि इन चार साल में बाबिल अक्सर ही अपने पिता को याद करते हुए इमोशनल हो जाते हैं। उनकी लिखी पोस्ट फैंस की आंखों में भी आंसू ला देती है। इस बीच बाबिल खान ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखी जिससे फैंस चिंता में आ गए हैं। हालांकि बाद में उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया।
इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखी क्रिप्टिक पोस्ट
बता दें कि बाबिल खान ने मंगलवार देर रात अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत उस पोस्ट को हटा दिया। अब रेडिट पर उनकी पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पोस्ट में बाबिल ने लिखा, ‘कभी कभी मुझे अहसास होता है कि मैं हार मान लूं और अपने बाबा के पास चला जाऊं।’
Is everything okay with Babil?
byu/NobodyFrosty4727 inBollyBlindsNGossip
यह भी पढ़ें: मैं दान नहीं करती… Vidya Balan का बेबाक बयान, धर्म और पॉलिटिक्स को लेकर कही बड़ी बात
कुछ दिन पहले शेयर की थी थ्रोबैक तस्वीर
एक्टर की इस पोस्ट को देखने के बाद उनके फैंस भी काफी परेशान हो गए हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि बाबिल को किस बात की चिंता है। बता दें कि इससे पहले बाबिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें इरफान खान और सुतापा दिखाई दे रहे थे। वहीं दूसरी तस्वीर में बाबिल कैमरा पकड़े दिख रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया था, ‘मुझे तुम याद आओगे, तुम्हें पता है? मैं छाते के नीचे खड़ा हूं। मुझे लगता है कि अब बारिश में भीगने का समय आ चुका है।’
अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगे बाबिल
गौरतलब है कि बाबिल खान ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म ‘कला’ से की थी। इसके अलावा वो के के मेनन, आर. माधवन, दिव्येंदु और अन्य के साथ ‘द रेलवे मैन’ में दिखाई दिए थे। जल्द ही उन्हें शूजीत सरकार की ‘द उमेश क्रॉनिकल्स’ में अमिताभ बच्चन के साथ देखा जाएगा। बता दें कि बाबिल अपनी एक्टिंग से आज बॉलीवुड में अलग पहचान बना चुके हैं। उनकी एक्टिंग को देखने के बाद कई लोगों का मानना है कि बाबिल में अपने पिता इरफान खान की छवि देखने को मिलती है।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
6 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
8 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
9 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
10 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
11 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines