Rashmika Mandanna, Tum Mere Na Huye: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ का पहला गाना रिलीज हो चुका है. जैसे ही ये गाना रिलीज हुआ, तो सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई. गाने में रश्मिका मंदाना का हॉट अंदाज नजर आ रहा है, जिस पर यूजर्स ने सवाल खड़े कर दिए हैं. फिल्म ‘थामा’ के पहले गाने ‘तुम मेरे ना हुए’ को यूजर्स ने ‘आज की रात’ से कंपेयर किया है. आइए जानते हैं कि इस पर यूजर्स का क्या कहना है?
फिल्म ‘थामा’ का पहला गाना रिलीज
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म ‘थामा’ के पहले गाने में रश्मिका मंदाना के लुक को लेकर खूब चर्चा हो रही है. इंटरनेट पर यूजर्स इस गाने को तमन्ना भाटिया के गाने ‘आज की रात’ से कंपेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने एक्स पर लिखा कि गाना अच्छा है, लेकिन उन्होंने सेम सिंगर और कॉस्टयूम के साथ ‘आज की रात’ को फिर से रिक्रेट करने की कोशिश की है.
यूजर्स कर रहे चर्चा
इसके अलावा एक और यूजर ने कहा कि उन्होंने ‘आज की रात’ को बनाने की कोशिश की है. एक और यूजर ने लिखा कि गाने में अगर कृति होती, तो क्या बात ही अलग होती. एक अन्य यूजर ने कहा कि आप हॉट कपड़े पहन सकते हैं, लेकिन अगर आपके चेहरे पर एक्सप्रेशन नहीं हैं, तो पूरा गाना अच्छा नहीं लगेगा. इसके अलावा एक और यूजर ने कहा कि किसी और को ही गाने में ले लेते. इस तरह एक्स पर यूजर्स ने इस गाने को लेकर रिएक्शन दिए हैं.
रश्मिका ने दिए किलर मूवस
वहीं, अगर इस गाने की बात करें तो ‘तुम मेरे ना हुए’ एक रोमांटिक और हॉट सॉन्ग है. इस गाने में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. गाने का म्यूजिक सचिन-जिगर ने दिया है और मधुबंती बागची और सचिन-जिगर ने इसको आवाज दी है. गाने के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखें हैं. फिल्म ‘थामा’ के इस गाने में रश्मिका ने किलर मूवस दिए हैं, जिनकी अब जमकर चर्चा हो रही है.
यह भी पढ़ें- ‘ये लापरवाही कैसे…’, Zubeen Garg की वाइफ ने उठाए सवाल, मांगा जवाब
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
7 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
7 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
8 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
8 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
9 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
11 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines