Dream Girl 2 Box Office Collection Day 4: आयुष्मान खुराना (Ayushman Khurana) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) शुक्रवार, 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हो चुके हैं। फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। तीन दिनों के रिलीज में आयुष्मान की फिल्म ने शुरुआत के हासिबा से अच्छा कलेक्शन भी कर रही है, लेकिन चौथे दिन एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर ‘ड्रीम गर्ल 2’ की पूजा को ‘गदर 2’ (Gadar 2) के तारा सिंह ने पीछे छोड़ दिया है। जी हां… आयुष्मान खुराना ने चौथे दिन सनी देओल (Sunny Deol) के मुकाबले कम कमाई की।
आयुष्मान खुराना (Ayushman Khurana) की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) ने अपनी रिलीज के पहले दिन 10.69 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 14.02 करोड़ की कमाई थी। तीसरे दिन फिल्म ने 16 करोड़ रुपये के आस-पास का कलेक्शन किया। वहीं अब चौथे दिन फिल्म की कमाई की काफी गिरावट देखने को मिली।
यह भी पढ़ें: जबरदस्त कमाई करने के बाद भी इन दो फिल्मों का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई Gadar 2, जानें कितना है अंतर
चौथे दिन Gadar 2 ने Dream Girl 2) को दिया बड़ा झटका
वहीं आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2 Box Office Collection Day 4) ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को महज 4.70 करोड़ तक की ही कमाई की। हालांकि, सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) को रिलीज हुए 18 दिन हो चुके हैं। जहां उसने ‘ड्रीम गर्ल 2’ को पीछे छोड़ते हुए अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में 5 करोड़ की कमाई की, जिसको लेकर ये कहना गलत नहीं होगा कि ‘तारा सिंह’ का क्रेज लोगों के सिर से उतरा नहीं है।
Dream Girl 2 ने 4 दिनों में कमाए इतन करोड़
बता दें कि आयुष्मान खुराना (Ayushman Khurana) की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) साल 2019 में रिलीज ‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वल है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि, फिल्म को लगातार ‘गदर 2’ (Gadar 2) की ओर से सीधी टक्कर मिल रही है। वहीं, अगर फिल्म की बजट की बात की जाए तो, फिल्म को 50 करोड़ रुपये तक के बजट में बनाया गया है, जिसने अपनी रिलीज के 4 दिनों में 45.41 करोड़ रुपये तक की कमाई कर ली है। आने वाले दिनों में फिल्म अपने बजट से दोगुना ज्यादा कमाई कर सकती है। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
4 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
6 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
7 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
9 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
9 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
10 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines