Celebrity MasterChef Elimination: सोनी लिव के कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में चौथा हफ्ता काफी सेलिब्रिटी कुक्स के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। शो में ब्लाइंडफोल्ड चैलेंज और टीम चैलेंज के बाद ब्लैक एप्रन चैलेंज में दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar), आयशा जुल्का (Ayesha Jhulka) और फैसल शेख (Faisal Sheikh) काे ब्लैक एप्रन चैलेंज फेस करना पड़ा। चौथे हफ्ते में जिस सेलिब्रिटी का सफर शो से खत्म हो गया उसका नाम सुनकर आपको भी शॉक्ड लग सकता है।
ब्लैक एप्रन में उषा क्यों नहीं?
इस हफ्ते के टीम चैलेंज को हारने के बाद ब्लैक एप्रन चैलेंज में फैसल शेख की टीम को जाना पड़ा। चैलेंज शुरू होने से पहले जीती हुई टीम के कैप्टन गौरव खन्ना को एक स्पेशल पावर दी गई थी। जिसके तहत उन्हें किसी एक को सेव करना था। गौरव ने दीपिका कक्कड़, आयशा जुल्का, फैसल शेख और उषा नाडकर्णी में से उषा को सेफ किया। इसके बाद दीपिका, फैसल और आयशा को चैलेंज फेस करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef: होली को छपरियों का त्योहार बताने पर ट्रोल हुईं Farah Khan, यूजर्स ने लगाई लताड़
किस सेलिब्रिटी का हुआ एविक्शन?
दीपिका कक्कड़, आयशा जुल्का और फैसल शेख को ब्लैक एप्रन चैलेंज में प्रोटीन युक्त इंग्रीडिएंट दिया गया था। जिसमें दीपिका को फिश, आयशा को चिकन और फैसल को रोगन जोश दिया गया। इस चैलेंज को दीपिका और फैसल ने पार कर लिया जबकि आयशा जुल्का को एलिमिनेट होना पड़ा। दरअसल, आयशा का चिकन पूरी तरह से पका नहीं था। इस वजह से उनकी डिश तीनों जज को पसंद नहीं आई थी।
वाइल्ड कार्ड सेलिब्रिटी थीं आयशा
बता दें कि फिल्म एक्ट्रेस आयशा जुल्का ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। चंदन प्रभाकर के एलिमिनेशन के बाद आयशा तीसरे हफ्ते में शो में शामिल हुई थीं। चौथे ही हफ्ते में उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। उनका एलिमिनेशन काफी शॉकिंग रहा है क्योंकि शो की जज फराह खान ने खुद सेलिब्रिटीज से कहा था कि आयशा बहुत अच्छी कुकिंग करती हैं। इसलिए अन्य सेलिब्रिटी कुक्स को उनसे सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे में दो हफ्ते के अंदर आयशा जुल्का का एलिमिनेशन चौंकाने जैसा है।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
58 mins agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
2 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
4 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
6 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
6 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
17 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
21 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines