Avneet Kaur On Trollers: अवनीत कौर का नाम अक्सर चर्चा का विषय बना रहता है। उन्होंने चाइल्ड एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी और आज वो फिल्मों में काम कर रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री में जहां लोगों को प्यार और फेम मिलता है, वहीं उन्हें हेट और ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। अवनीत भी अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। उनका एक छोटा सा रिएक्शन या किसी का उनकी तस्वीरों पर लाइक होना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है। जिसके बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर देते हैं। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वो ट्रोलर्स से कैसे निपटी हैं। आइए जानते हैं अवनीत ने क्या कहा?
क्या बोलीं अवनीत?
इंटरव्यू में बातचीत के दौरान अवनीत से जब पूछा गया की एक पब्लिक फिगर होने के नाते उन्हें सोशल मीडिया पर पब्लिक से जो हेट और ट्रोलिंग मिलती है इसे वो किस तरह से देखती हैं। उन्होंने कहा कि देखिए जहां प्यार होता है वहां हेट तो होगी ही इसलिए इस बारे में बात करना बहुत जरूरी है। मैं हमेशा नेगेटिव साइड को इग्नोर करती हूं और ब्राइट यानी पॉजिटिव साइड को ही ध्यान में रखती हूं। मैं कभी किसी के बारे में नेगेटिव बोल ही नहीं पाती हूं अगर कोशिश भी करूं तो मुझसे हो ही नहीं पता। मुझे खुद के लिए काफी बुरा लगने लग जाता है इन चीजों में। आगे वो कहती हैं कि एक ब्रेकिंग पॉइंट आता है जब उन्हें इन ट्रोलिंग से फर्क पड़ने लगता है और वो सोचती हैं कि लोग मेरे साथ ऐसा क्यों करते हैं। मैं इस बारे में अपनी मां से डिसकस करती हूं औरअपनी फीलिंग्स उनसे शेयर करती हूं।
ये भी पढ़ें:‘जॉली एल एल बी 3’ के प्रमोशन के दौरान जब पूछा गया अक्षय कुमार से गुटखे पर सवाल, क्या बोले एक्टर?
अवनीत की अपकमिंग मूवी
अवनीत कौर की अपकमिंग फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अवनीत के साथ शांतनु माहेश्वरी लीड रोल में नजर आएंगे। राहत शाह काजमी ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं और फिल्म को लेकर उनकी उत्सुकता बढ़ रही है।
ये भी पढ़ें:शाहरुख खान ने बढ़ाया पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ, फाउंडेशन के जरिए भेजा राहत का सामान
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines