Atul Parchure Funeral: कपिल शर्मा शो फेम अतुल परचुरे के निधन से हर कोई बेहद दुखी और परेशान है। 14 अक्टबूर को अतुल ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। तमाम सितारों और बड़ी हस्तियों ने अतुल के निधन पर शोक जाहिर किया। आज अतुल परचुरे का अंतिम संस्कार किया जा रहा है । इस दौरान अतुल को अंतिम विदाई देने के लिए सेलेब्स पहुंचने लगे हैं।
राज ठाकरे पहुंचे अंतिम दर्शन के लिए
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि राज ठाकरे, अतुल परचुरे के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान राज ठाकरे बेहद मायूस नजर आ रहे हैं।
श्रेयास तलपडे और अभिनेत्री प्रिया बापट
अतुल परचुरे को अंतिम विदाई देने के लिए मशहूर अभिनेता श्रेयास तलपडे और अभिनेत्री प्रिया बापट भी पहुंची हैं। सोशल मीडिया पर इनका भी वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों के चेहरे पर मायूसी है और सभी अतुल के लिए दुआ कर रहे हैं।
महेश मांजरेकर पहुंचे अतुल परचुरे के अंतिम संस्कार में
इतना ही नहीं बल्कि अभिनेता महेश मांजरेकर भी अतुल के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर उनका भी एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में महेश मांजरेकर मायूस नजर आ रहे हैं।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गौरतलब है अतुल परचुरे लंबे टाइम से बीमार चल रहे थे। ऐसे में अचानक हुए उनके निधन से परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अतुल के अंतिम संस्कार के दौरान उनका परिवार भी बेहद दुखी नजर आया। परिवार की आंखों से लगातार आंसू बह रहे हैं और हर कोई उनके निधन पर दुख जता रहा है। अतुल के जाने से इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। फैंस और अतुल के चाहने के लिए उनके लिए दुआ कर रहे हैं। अतुल की लोगों में दिलों में अपनी एक अलग और खास जगह थी, जिसकी कमी कभी कोई पूरी नहीं कर सकता।
यह भी पढ़ें- Shahrukh Khan के टीचर एरिक डिसूजा का निधन, कभी जाहिर की थी मिलने की इच्छा
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
13 mins agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 hr ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
2 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
5 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines