#AskSRK: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) हिंदी सिनेमा के बेहतरीन सितारों में से एक हैं। इस साल किंग खान के सितारे बुलंदी पर हैं। साल की शुरुआत में अभिनेता की फिल्म पठान रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने देश ही नहीं विदेश में भी शानदार कलेक्शन किया है। वहीं जवान को भी खूब पसंद किया गया है। यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर भी धमाल मचा रही है। वहीं अब शाहरुख अपनी आने वाली फिल्म डंकी को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिन शाहरुख खान ने इस फिल्म का ड्रॉप 2 रिलीज किया है जो कि गाना है ‘लुट पुट गया’। ड्रॉप 2 की रिलीज के बाद शाहरुख ने फैंस के साथ आस्क एसआरके (#AskSRK) सेशन रखा। इस दौरान उन्होंने डंकी के हाउसफुल होने का दावा किया।
हाउसफुल जाएगी डंकी
आस्क एसआरके (#AskSRK) सेशन के दौरान फैंस ने शाहरुख खान से दिलचस्प सवाल किए, जिसके उन्होंने मजेदार से जवाब दिए। दरअसल शाहरुख खान के आस्क एसआरके सेशन की शुरुआत करते ही एक फैन ने उनसे पूछा कि, सर ‘डंकी’ के लिए फ्रंट सीट बुक करूं या फिर कॉर्नर वाली ? इसका जवाब देते हुए एक्टर ने एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया। एक्टर ने फैन को जवाब देते हुए लिखा, ‘भाई मेरा तो मनना है कि फिल्म हाउसफुल जाएगी…घर से ही सोफा लेके आ जाना सीट तो नहीं मिलेगी…’।
शाहरुख ने थिएटर में बिना टिकट जाने का बताया रास्ता
वहीं इस सेशन में शाहरुख ने इस सवाल का भी जवाब दिया कि वह डंकी और सुहाना खान की द आर्चीज में से किसके लिए ज्यादा एक्साइटेड हैं। शाहरुख से पूछा गया, ‘आप किसके लिए ज्यादा एक्साइटिड हैं ‘डंकी’ और ‘आर्चीज’? इसके जवाब में शाहरुख खान ने कहा कि, ‘सुहाना को ‘डंकी’ से प्यार है और मुझे ‘आर्चीज’ से…मुझे लगता है कि हम दोनों के बीच सब कुछ सुलझ गया है।’ इसके अलावा शाहरुख खान से पूछा गया,’थिएटर में जाने के लिए कोई डंकी वे (बिना टिकट का रास्ता) है क्या हाहा #AskSRK @iamsrk..’। इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि, ‘जब मैं छोटा था तो फिल्में देखने के लिए एक प्रोजेक्शनिस्ट को पटा लेता था..आप भी इसे आजमाएं…शायद ये काम कर जाए.. लेकिन किसी को ये मत बताना कि मैंने तुम्हें ये बताया है..ये हमारा सीक्रेट है..#डंकी..’।
शाहरुख अपनी चिंता से कैसे निपटे
इसके अलावा एक फैन ने एक्टर से उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा सवाल किया। उसने पूछा कि, ‘वो कौन सा वक्त था जब शाहरुख सबसे ज्यादा चिंता में थे..और आपने अपनी घबराहट से कैसे निपटे..?’ इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि, ‘मैं शांत रहकर इससे निपटता हूं..इसके साथ ही थोड़ा लिखता हूं और बच्चों के साथ वक्त बिताता हूं…’।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines