हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'लोग कुछ भी बोलेंगे ही...', TMKOC के 'जेठालाल' के साथ हुए विवाद पर Asit Modi ने तोड़ी चुप्पी

Asit Modi on TMKOC Controversy: हाल ही में शो तारक मेहका का उल्टा चश्मा के सेट पर दिलीप जोशी और प्रोड्यूसर असित मोदी के बीच गहमा-गहमी होने की खबरें आई थीं जिसके बाद शो एक बार फिर विवादों में आ गया था। अब असित ने इस पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ दी है।

विज्ञापन
Asit Modi Reaction on Controversy

Asit Modi on TMKOC Controversy: सब टीवी पर आने वाले शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर हमेशा कोई ना कोई विवाद होता ही रहता है। कभी शो को कोई सितारा छोड़ देता है तो कभी कोई शो के प्रोड्यूसर पर गंभीर आरोप लगा देता है। हाल ही में खबर आई थी कि छुट्टियों को लेकर शो के लीड एक्टर दिलीप जोशी और प्रोड्यूसर असित मोदी से बहस हो गई थी। बात इतनी बढ़ गई थी कि ‘जेठालाल’ यानी दिलीप जोशी ने असित का कॉलर तक पकड़ लिया था। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है और कितनी नहीं, फिलहाल इसपर कुछस कहा नहीं जा सकता। लेकिन अब शो को लेकर हुए विवाद पर असित ने अपना रिएक्शन दिया है।

असित मोदी ने विवाद पर क्या कहा? 

‘विरल भयानी’ के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में असित मोदी से जब पूछा गया कि वो शो को लेकर हो रहे विवाद से कैसे डील करते हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए प्रोड्यूसर ने कहा कि वो ज्यादा ध्यान नहीं देते। उन्होंने कहा कि ‘अगर आपको कामयाबी मिलती है तो लोग तो कुछ ना कुछ कहते ही हैं। ये हमारे काम का ही पार्ट है और मेरा काम है ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पर ध्यान दूं। रोज नई-नई स्टोरी बनाऊं। हमारी ऑडियंस को खुश रखूं। बस यही है।’

दिलीप जोशी के साथ क्या हुआ विवाद?

दरअसल ‘न्यूज 18’ की रिपोर्ट की मानें तो ये पूरा मामला इस साल अगस्त की शुरुआत का है। खबरें हैं कि ये लड़ाई फीस या पैसे के कारण नहीं, बल्कि छुट्टियों को लेकर हुई थी। दोनों के बीच छुट्टी को लेकर जमकर बहस हुई। शो से जुड़े एक करीबी सूत्र के मुताबिक दिलीप यानि जेठालाल ने असित मोदी से शो से कुछ दिनों की छुट्टी मांगी थी, लेकिन निर्माता ने इस पर कोई ठोस बातचीत नहीं की और इसे टाल दिया। इसी बात से जेठालाल नाराज हो गए और खबर है कि दोनों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई थी।

विज्ञापन

हांगकांग शूटिंग के वक्त भी हुआ था झगड़ा 

खबरों की मानें तो इससे पहले भी दोनों के बीच ऐसे ही हालात पैदा हो गए थे। खबर है कि शो की हांगकांग सफर की शूटिंग के दौरान भी दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ था, लेकिन उस वक्त गुरुचरण सिंह सोढ़ी ने बीच-बचाव कर दोनों के बीच सुलह कराई थी।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में Salman Khan से मिलते ही Hina Khan के छलके आंसू, ‘शेर खान’ को भाईजान ने कहा फाइटर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola