Arjun Rampal Birthday: बी-टाउन के लोकप्रिय और फिटनेस के मामले में अच्छे-अच्छों को टक्कर देने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) आज यानी 26 नंवबर को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं।
अपनी एक्टिंग और गुल लुक्स को लेकर वो लाखों दिलों में बसते हैं। अर्जुन को अक्सर उनकी फिल्मों में सीरियस किरदार निभाते देखा गया है। उनके फिल्म चुनने का अंदाज ही ऐसा है कि वो अपने किरदार के जरिए फैंस दिलो दिमाग पर छाप छोड़ जाते हैं।
और पढ़िए – Bhediya Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर हुई शानदार कमाई
एक्टर ने नाम कमाने के साथ-साथ जीवन में कई उतार चढ़ाव भी देखे हैं। करियर के शुरुआत में ही उनका का नाम किसी केस से जुड़ गया, जिसका असर उनके फिल्मों पर भी हुआ। तो आईए उनके जन्मदिन पर जानते हैं ऐसी ही कुछ दिलजस्प बातें –
यह भी पढ़ें- Bhediya Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर भेड़िया ने की अच्छी शुरुआत, कमाए इतने करोड़
इस केस में जुड़ा था एक्टर का नाम
अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) का नाम एक बार ड्रग्स मामले में सामने आया था। इसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड (एनसीबी) ने उनके घर पर छापेमारी भी की थी। इस मामले ने अभिनेता को काफी परेशान भी किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें राहत मिल गई थी, लेकिन इसका असर उनके करियर पर भी पड़ा था।
एक्टिंग से पहले मॉडलिंग करते थे अर्जुन
एक्टर फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले लोकप्रिय मॉडलर थे। मॉडलिंग में अच्छा खासा नाम कमाने के बाद उन्होंने फिल्मों में अपना हाथ आजमाया और वो काफी हद तक सफल भी रहे। अभिनेता ने हिंदी सिनेमा में कई हिट फिल्में दी।
अर्जुन रामपाल का फिल्मी करियर
अर्जुन ने अपने करियर में कई फिल्में की, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं। इस लिस्ट में ‘आंखें’, ‘ऐलान’, ‘हीरोइन’, ‘नेल पॉलिश’ और ‘सत्याग्रह’ जैसी फिल्में शामिल हैं। अर्जुन रामपाल ने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘डॉन’ में अपने बेहतरीन अभिनय का जलवा भी बिखेरा था।
इसके अलावा उन्हें फिल्म ‘रॉक ऑन!!’ में बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। अभिनेता अभी भी फिल्मों में सक्रिय हैं। उन्हें आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘धाकड़’ में देखा गया था।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
8 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
10 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
11 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
12 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
13 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
14 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
15 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines