AR Rahman Divorce: संगीत के उस्ताद कहे जाने वाले एआर रहमान (AR Rahman) और उनकी पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) का 29 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। जी हां, बीते दिन उन्होंने अपने अलग होने की घोषणा की है। इस खबर को जान कई लोगों को तो झटका लगा ही है साथ में इंडस्ट्री में भी लोग सोच में पड़ गए हैं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। रहमान और सायरा के 3 बच्चे हैं एक बेटा एआर अमीन और दो बेटियां खतीजा रहमान और रहीमा रहमान। अपने तलाक के ऐलान के कुछ देर बाद ही रहमान ने अपनी चुप्पी तोड़ी और सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है।
ए आर रहमान ने किया खास ट्वीट
28 साल का एक लंबा रिश्ता बीते दिन टूट गया जिससे कहीं न कहीं रहमान के फैंस को झटका लगा है। दोनों ने अपने तलाक की खबर दे सभी को हैरान कर दिया। इस बुरी खबर के कुछ घंटों बाद रहमान ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (ट्विटर) पर एक लंबा सा पोस्ट लिखा- “हमें उम्मीद थी कि हम तीस साल पूरे कर लेंगे, लेकिन ऐसा लगता है कि सभी चीजें एक अनसीन अंत लेकर आती हैं। टूटे हुए दिलों के वजन से भगवान का सिंहासन भी कांप सकता है। फिर भी, इस बिखराव में, हम अर्थ तलाशते हैं, भले ही टुकड़ों को फिर से अपनी जगह न मिले। हमारे दोस्तों, आपकी दयालुता के लिए और इस नाजुक समय से गुजरते समय हमारी पर्सनल लाइफ का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।” रहमान ने हैशटैग भी दिया।
यह भी पढ़ें: दिलीप कुमार से ‘अल्लाह रक्खा’ कैसे बने AR Rahman? 30 साल बाद पत्नी ने लिया तलाक
रहमान के फैंस ने दिया साथ
जैसे ही रहमान ने इस पोस्ट को किया तो उनके फैंस का दिल तो टूट गया, लेकिन उन्होंने इस मुश्किल समय में उनका साथ दिया। एक ने लिखा- आप स्ट्रॉन्ग रहें और एक सॉलिड कमबैक करें। दूसरे ने लिखा- आशा है कि सब ठीक होगा भाई। तीसरे ने लिखा- तलाक एक ऐसी बुरी बीमारी है जो हमारे समाज में बहुत तेजी से फैल रही है। यदि हमारे माता-पिता का तलाक हो जाता, तो हमारे कभी भी माता-पिता नहीं होते। एक ने लिखा- आप हिम्मत रखें।
बहुत पर्सनल थी रहमान की पर्सनल लाइफ
ये तो आपको पता ही होगा की ए आर रहमान की पर्सनल लाइफ बहुत ही पर्सनल टाइप थी। वो अपनी वाइफ और बच्चों के साथ बहुत ही कम इवेंट आदि में जाते थे। वहीं उनके बच्चे भी अभी तक इंडस्ट्री से दूर ही हैं। फिर अचानक उनके यूं अलग होने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया।
यह भी पढ़ें: ‘कंगुआ’ से लेकर ‘भूल भुलैया 3’ तक, बॉक्स ऑफिस पर कौन हिट कौन फ्लॉप? जानें लेटेस्ट कलेक्शन
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
12 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
14 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
15 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
16 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines