सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ कंट्रोवर्सी के बाद पूरी दुनिया में मशहूर हो गई हैं। उन्होंने समय रैना के शो में जो टिप्पणियां की थीं, उसके बाद उन्हें न सिर्फ कानूनी पचड़ों का सामना करना पड़ा बल्कि उन्हें भयानक धमकियां भी मिल रही हैं। ये वक्त अपूर्वा मखीजा के लिए बेहद मुश्किल है और वो जैसे-तैसे आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। इसी बीच अब अपूर्वा मखीजा की एक तस्वीर सामने आई है।
अपूर्वा मखीजा ने छोड़ दिया मुंबई वाला घर
बताया जा रहा है कि दुष्कर्म, एसिड अटैक और जान से मारने की धमकियों के बीच अपूर्वा मखीजा ने अपना मुंबई वाला घर छोड़ दिया है। अपूर्वा ने खुद एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वो अपने घर की लाइट्स ऑफ करते हुए नजर आ रही हैं। रात का समय है और सारी लाइट्स डिम हैं। वहीं, उनका ड्राइंग रूम भी फैला हुआ दिखाई दे रहा है। अपूर्वा व्हाइट ड्रेस में घर में अकेले खड़ी हैं और ये फोटो थोड़ी भावुक लग रही है।
पोस्ट में दिखाया खाली अपार्टमेंट
उन्होंने अपना अपार्टमेंट खाली कर दिया है। इस तस्वीर में अपूर्वा मखीजा के पीछे गत्ते के बॉक्स, सफाई का सामान और पानी की बोतलें नजर आ रही हैं। देखकर ऐसा लग रहा है जैसे ये उनकी पैकिंग का फाइनल स्टेज है। उन्होंने अपने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘एंड ऑफ एन एरा।’ अभी तक अपूर्वा मखीजा ने ये रिवील नहीं किया है कि वो मुंबई छोड़कर जा रही हैं, या फिर उन्होंने सिर्फ अपना घर बदला है?
Apoorva Mukhija
यह भी पढ़ें: बेहद दिलदार हैं ये 5 इंडियन यूट्यूबर्स, किसी ने गरीबों को दी सिर पर छत तो कोई बना बुजुर्गों का सहारा
फैंस को हुई अपूर्वा मखीजा की चिंता
अब अपूर्वा का ये पोस्ट देखने के बाद फैंस ने तरह-तरह के अंदाजे लगाने शुरू कर दिए हैं। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि अचानक अपूर्वा मखीजा ने ये घर छोड़ने का फैसला क्यों लिया है? क्या उन्हें इस घर में सेफ महसूस नहीं हो रहा था? या फिर उन्हें कोई और समस्या थी? अभी तक अपूर्वा मखीजा ने अपने फैसले पर कोई खुलासा नहीं किया है। वहीं, फैंस उन्हें लेकर चिंता में हैं क्योंकि वो कंट्रोवर्सी की वजह से काफी परेशान हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
3 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
4 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
6 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines