Anushka Sharma Cannes 2023: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। 76वें कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में रेड कारपेट पर सितारें अपना जलवा दिखा रहे हैं। इस कड़ी में अब अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल हो गया है।
दरअसल, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर डेब्यू कर लिया है। वहीं, अब एक्ट्रेस की फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
अनुष्का शर्मा ने कांस में किया डेब्यू
बता दें कि बीते कई दिनों से अनुष्का शर्मा के कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट में डेब्यू करने की चर्चा हर ओर हो रही थी। वहीं, इस बीच अब एक्ट्रेस ने कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू कर लिया है। इस दौरान एक्ट्रेस ने वाइट आउटफिट पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, एक्ट्रेस ने खुद भी अपने इंस्टाग्राम पर कांस के लुक को शेयर किया है। साथ ही अभिनेत्री की फोटोज पर फैंस अब अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
इस लुक में दिखीं एक्ट्रेस
कान 2023 में अनुष्का शर्मा ने एक फॉर्म-फिटिंग सफेद म्यान गाउन पहना है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही है। साथ ही एक्ट्रेस कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं, रेड कार्पेट से भी एक्ट्रेस की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस का हेयरस्टाइल, मेकअप और एक्सेसरीज सभी फैंस को ध्यान खींच रही हैं।
Anushka Sharma Cannes 2023
एक्ट्रेस की हर चीज रही पीक पर
वहीं, एक्ट्रेस ने कान्स फेस्टिवल 2023 में व्हाइट कलर का ऑफ शॉल्डर स्टाइलिश गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर वॉक किया हैं। अनुष्का शर्मा के स्टाइल से लेकर एटीट्यूड तक, हर चीज एकदम पीक पर दिखी है।
Anushka Sharma Cannes 2023
इन सितारों ने भी कांस में दिखाया जलवा
बता दें कि इससे पहले सारा अली खान, मृणाल ठाकुर, मानुषी छिल्लर, ईशा गुप्ता, ऐश्वर्या राय बच्चन और अदिति राव हैदरी भी इस फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा दिखा चुकी हैं। साथ ही इनकी भी फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और फैंस भी इसपर जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
39 mins ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
44 mins agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
46 mins agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
2 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
3 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines