एक्ट्रेस रुपाली गांगुली का टीवी शो ‘अनुपमा’ दर्शकों का पिछले कई साल से मनोरंजन कर रहा है। शो में तीन बार लीप आ चुका है। इसके अलावा कई किरदारों को रिप्लेस भी किया गया। इसके बावजूद यह शो दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। इस बीच लेटेस्ट अपडेट है कि रुपाली गांगुली राजन शाही के दूसरे शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मुख्य किरदार निभाती हुईं नजर आ सकती हैं। जाहिर है कि रुपाली पहले भी YRKKH का हिस्सा बन चुकी हैं। वह एक क्रॉसओवर इवेंट के दौरान दिखाई दी थीं।
नए किरदार में नजर आएंगी रुपाली गांगुली
टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अनुपमा’ एक्ट्रेस रुपाली गांगुली जल्द ही ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आएंगी। सूत्र बताते हैं कि एक्ट्रेस शो में ड्रामा और अप्रत्याशित ट्विस्ट का वादा करती हैं। वह अपने नए किरदार के साथ इस शो में नजर आएंगी। फिलहाल इस पर कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
सूत्र बताते हैं कि रुपाली गांगुली की एंट्री ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काफी दिलचस्प होगा। इस खबर के बाद लोग जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि उनका किरदार लंबे समय से चल रहे YRKKH को फ्यूचर में किस तरह का आकार देगा? बड़ा सवाल ये भी है कि मेकर्स रुपाली गांगुली के लिए किस तरह का किरदार लाएंगे? वह कहानी को कैसे प्रभावित करेगा?
यह भी पढ़ें: आशिकी 3′ के सेट से कार्तिक आर्यन का वीडियो लीक, हाथ में गिटार, दिखा वायलेंट अवतार
पहले भी बन चुकी हैं YRKKH का हिस्सा
बता दें कि रुपाली गांगुली पहले भी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एक क्रॉसओवर इवेंट के दौरान शो में नजर आई थीं। अब अपडेट है कि वो ‘अनुपमा’ के अलावा YRKKH में भी नजर आएंगी। गौरतलब है कि बीच में रुपाली गांगुली के ‘अनुपमा’ छोड़ने की खबरें भी आई थीं। उस वक्त कहा गया था कि शो की कहानी राही और प्रेम पर बेस्ड होगी। हालांकि बाद में यह खबरें महज अफवाह साबित हुईं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
3 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
4 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
6 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
7 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
8 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines