Anupam Kher on Tanvi the Great: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। एक्टिंग के अलावा उन्होंने डायरेक्शन में भी अपना हाथ आजमाया है। लंबे वक्त के बाद अनुपम खेर एक बार फिर अपनी डायरेक्ट की हुई फिल्म तन्वी द ग्रेट के साथ आ रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि डायरेक्शन के अलावा इस फिल्म की राइटिंग और इसे प्रोड्यूस भी वह खुद कर रहे हैं। हाल ही में तन्वी द ग्रेट का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसे दर्शकों के साथ-साथ सेलेब्स का भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इस बीच अनुपम खेर इमोशनल हो गए हैं।
आखिर क्यों इमोशनल हुए अनुपम खेर?
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी फिल्म तन्वी द ग्रेट के बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म के ट्रेलर को मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह लोगों की तारीफ मिलने के बाद इमोशनल हो गए हैं। इसके लिए एक्टर ने लोगों का धन्यवाद भी किया है।
यह भी पढ़ें: Metro In Dino बनाने का आइडिया कैसे आया? Anurag Basu ने रिलीज से पहले किया रिवील
वीडियो में कही दिल की बात
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वह आज सुबह जल्दी उठ गए। उन्हें नींद नहीं आ रही है क्योंकि तन्वी द ग्रेट को मिली तारीफों से वह काफी खुश थे। एक्टर ने कहा, ‘आप लोगों ने तन्वी द ग्रेट को बहुत प्यार दिया है। मेरा मानना है कि दिल से बनाई हुई चीज दिल तक पहुंच ही जाती है। इस फिल्म में सच्चाई के अलावा कुछ नहीं है। हां सच्चाई के अलावा इसमें बेहतरीन टीम वर्क है।’
इन्फ्लुएंसर की बात करते हुए एक्टर ने कहा कि उनकी फिल्म तन्वी द ग्रेट को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इससे वह काफी इमोशनल हो गए। जो लोग फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद कह रहे हैं कि ये दिल को छू गया। दूसरों से ट्रेलर की तारीफ कर रहे हैं, उनके लिए वही असली इन्फ्लुएंसर हैं।
कब रिलीज हो रही फिल्म?
अनुपम खेर ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया, ‘#TanviTheGreat के ट्रेलर को इतना प्यार देने के लिए आपका आभार। ये तारीफें हमारी फिल्म के 240 यूनिट मेंबर्स और सभी डिपार्टमेंट के हेड की है। आखिर में मेरी आंखों में आंसू सच की जीत की आशापूर्ण संभावना के लिए है। आप सभी को प्यार। जय हो’ बता दें कि फिल्म तन्वी द ग्रेट 18 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
4 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines