Ankita Lokhande Emotional Note: पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट सुर्खियों में छा गया है। अब एक्ट्रेस काफी भावुक दिख रही हैं और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पा रही हैं। इस वक्त वो कितनी परेशान और उदास हैं इस बात का अंदाजा उनके लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट से लगाया जा सकता है। बता दें, सिर्फ अंकिता लोखंडे ही नहीं बल्कि उनके पति विक्की जैन (Vicky Jain) भी फिलहाल काफी दुखी दिख रहे हैं। इस कपल ने अब ऐसे किसी शख्स को खो दिया है जिनकी इनकी जिंदगी में बड़ी अहमियत थी। ऐसे में अब इन दोनों ने एक पोस्ट शेयर कर अपने दिल का हाल बयां किया है और उस शख्स को निधन के बाद श्रद्धांजली अर्पित की है।
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan के फैन हुए John Cena, WWE स्टार गुनगुनाने लगे स्पेशल गाना
नहीं रहे गुरु आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज
दरअसल, जैन गुरु आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज (Acharya Vidyasagar Maharaj) अब हमारे बीच नहीं रहे। 3 दिन के उपवास के बाद अब उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। देह त्यागकर अब वो मोक्ष पा चुके हैं। 18 फरवरी को करीब देर रात 2:35 बजे ये दुखद खबर बाहर आई और जैन समाज में हलचल हो गई। इस खबर से अब विक्की जैन और और उनकी एक्ट्रेस पत्नी अंकिता लोखंडे काफी दुखी हैं। ऐसे में अब गुरु आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को याद करते हुए कपल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट जारी किया है। एक कोलैबोरेशन पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने अपनी आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के दर्शन करते हुए कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं।
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का इमोशनल पोस्ट वायरल
इस यादगार फोटोज को शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने लिखा, ‘नमोस्तू आचार्यश्री! मुझ पर करुणा बरसाई मुझ पर ये उपकार रहा, कैसे कर्ज चुका सकता हर भव मे कर्जदार रहा, अविरल बहती गंगा मे एक बूंद नही दे सकते हम, आपकी दया का बखान शब्दों मे न कर सकते हम। भावपूर्ण श्रद्धांजली। #vidhyasagarjimaharaj’ अब उनका ये भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सभी फैंस अब इस पोस्ट पर जमकर रियेक्ट कर रहे हैं और जैन गुरु आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को श्रद्धांजली अर्पित कर रहे हैं। इन दोनों के अलावा खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी (PM Narendra Modi) ने भी सोशल मीडिया पर जैन गुरु को याद कर इस खबर पर दुख जताया है।
मोदी जी ने दी श्रद्धांजली
मोदी जी ने ट्वीट (X) कर लिखा, ‘आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी का ब्रह्मलीन होना देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। लोगों में आध्यात्मिक जागृति के लिए उनके बहुमूल्य प्रयास सदैव स्मरण किए जाएंगे। वे जीवनपर्यंत गरीबी उन्मूलन के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देने में जुटे रहे।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे निरंतर उनका आशीर्वाद मिलता रहा। पिछले साल छत्तीसगढ़ के चंद्रगिरी जैन मंदिर में उनसे हुई भेंट मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगी। तब आचार्य जी से मुझे भरपूर स्नेह और आशीष प्राप्त हुआ था। समाज के लिए उनका अप्रतिम योगदान देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।’
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines