Anjana Bhowmick Death: मनोरंजन जगत से एक बार फिर बुरी खबर आई है। दंगल गर्ल सुहानी भटनागर की मौत की खबर के बाद बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर दिग्गज एक्ट्रेस अंजना भौमिक (Anjana Bhowmick) का निधन हो गया है। अंजना ने 79 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस ने शनिवार की सुबह कोलकाता के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली।
कौन थीं अंजना भौमिक
आपको बता दें कि अंजना भौमिक बंगाली फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस थीं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत महज 20 साल की उम्र में की थी। उनकी पहली फिल्म ‘अनुस्तुप चंदा’ थी जिससे उन्होंने बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। यह फिल्म 1964 में रिलीज हुई थी। दिलचस्प बात ये है कि इस ‘अनुस्तुप चंदा’ की रिलीज के बाद ही एक्ट्रेस ने अपना नाम बदलकर अंजना रख लिया था।
यह भी पढ़ें: यकीन नहीं हो रहा, टूट गया हूं… Suhani Bhatnagar की मौत से भावुक हुए Aamir Khan, लिखी इमोशनल पोस्ट
जिशु सेनगुप्ता से था खास नाता
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दिग्गज एक्ट्रेस अंजना भौमिक सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित थीं। उन्हें इलाज के लिए शुक्रवार को कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि इलाज के बीच शनिवार की सुबह अंजना भौमिक ने आखिरी सांस ली। आपको बता दें कि अंजना का एक्टर जिशु सेनगुप्ता से खास नाता था। वह रिश्ते में जिशु की सास थीं।
इलाज के दौरान मौजूद से बेटी-दामाद
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंजना भौमिक लंबे समय से बीमार चल रही थीं। वहीं बढ़ती उम्र के साथ एक्ट्रेस कसे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। कथित तौर पर एक्ट्रेस पिछले पांच साल से बिस्तर पर थीं। इस दौरान उनकी बेटियां नीलांजना और चंदना उनकी देखभाल कर रही थीं। वहीं शनिवार को उनकी बेटी नीलांजना और उनके पति जिशु सेनगुप्ता अस्पताल में एक्ट्रेस के साथ मौजूद थीं।
अंजना भौमिक की फिल्में
बता दें कि अंजना भौमिक ने अपने करियर में ‘थाना थेके अस्ची’, ‘चौरंगी’, ‘नायिका संबाद’, ‘कभी मेघ’ जैसी कई फिल्में की हैं। दिवंगत एक्टर उत्तम कुमार के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी पॉपुलर थी। साल 1967 में उनकी फिल्म ‘महेश्वेता’ रिलीज हुई। इस फिल्म में उन्हें सौमित्र चटर्जी के साथ स्क्रीन करते देखा गया था। हालांकि अंजना ने कई साल पहले ही फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
47 mins agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
3 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
4 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
5 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
5 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
23 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines