म्यूजिक कम्पोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने सनराइजर्स हैदराबाद की को-ओनर काव्या मारन से शादी की खबरों पर जवाब दिया है। बीते दिन Reddit पर यह चर्चा तेजी से फैल गई कि अनिरुद्ध और काव्या एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्दी ही शादी करने वाले हैं। इसके बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स भी आ गईं।आइए जानते हैं अनिरुद्ध ने क्या कहा?
अनिरुद्ध ने क्या कहा?
शनिवार को Reddit पर एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें कहा गया था कि अनिरुद्ध और काव्या पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं और अब शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। इस अफवाह पर अनिरुद्ध ने शनिवार शाम को X पर एक पोस्ट डालकर लिखा, “शादी आह? lol.. Chill out guys, pls stop spreading rumours.” हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वे काव्या को डेट कर रहे हैं या नहीं। कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने अनिरुद्ध और काव्या को एक साथ डिनर डेट पर देखा है।
Reddit यूजर्स ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें दावा किया गया कि अनिरुद्ध और काव्या पिछले एक साल से साथ हैं और उनकी शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। उस पोस्ट में यह भी लिखा गया था कि सुपरस्टार रजनीकांत ने खुद काव्या के पिता कलानिधि मारन से इस रिश्ते को लेकर बात की है, इसलिए लोग मान रहे हैं कि दोनों जल्दी ही शादी कर सकते हैं।
अनिरुद्ध और काव्या के बारे में
अनिरुद्ध रविचंदर जाने-माने अभिनेता रवि राघवेंद्र और क्लासिकल डांसर लक्ष्मी के बेटे हैं। उनके दादा प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक के. सुब्रमण्यम थे। उनकी मौसी लता की शादी सुपरस्टार रजनीकांत से हुई है। अनिरुद्ध ने रजनीकांत, कमल हासन, थलापति विजय, अजित कुमार, सूर्या, पवन कल्याण और जूनियर एनटीआर जैसे बड़े सितारों की फिल्मों के लिए म्यूजिक दिया है। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ से बॉलीवुड में भी एंट्री की है।
काव्या मारन, Sun ग्रुप के चेयरमैन कलानिथि मारन की बेटी हैं और IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की को-ओनर हैं। उन्हें अक्सर टीम को स्टेडियम में सपोर्ट करते हुए देखा जाता है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines