हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Animal से Tiger तक... बॉलीवुड की इन पांच फिल्मों ने की बंपर ओपनिंग, लिस्ट में दूर-दूर तक नहीं Salman Khan का नाम

Bumper Opening Movies: 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग के साथ अपनी शुरुआत की, लेकिन वो अकेली ऐसी फिल्म नहीं है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग की है।

विज्ञापन
Bumper Opening Movies (Image Credit - Social Media)

Bumper Opening Movies: शुक्रवार, 1 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) ने तीन दिनों के अंदर 200 करोड़ का जबरदस्त कमाई बटोर चुकी है। खास बात ये है कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग करते हुए 63 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद फिल्म ने दो दिनों के अंदर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया।

हालांकि, यह कोई पहली फिल्म नहीं है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग के साथ अपनी शुरुआत की, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। वहीं, हैरान करने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्मों का नाम ही शामिल नहीं है।

जवान (Jawan)

इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड से लेकर अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाले किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) का आता है। इस फिल्म ने पहले दिन 65.5 करोड़ की बंपर ओपनिंग कर बॉक्स ऑफिस पर अपनी ही फिल्म ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया था, जिसके साथ यह फिल्म बॉलीवुड में पहली हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन गई थी।

विज्ञापन

एनिमल (Animal)

दूसरे नंबर पर आती है रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की हालिया रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) का नाम आता है। एक लंबे इंतजार के बाद यह रणबीर की वो फिल्म है, जिसने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर 63.8 करोड़ की शानदार ओपनिंग की और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है।

पठान (Pathaan)

तीसरे नंबर पर भी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) आती है, जिसने रिलीज के पहले दिन पर 57 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी। इसी कमाई के साथ SRK की इन फिल्म ने टॉप 5 हाईएस्ट ओपनर फिल्मों में तीसरे स्थान पर अपना नाम दर्ज करवाया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 की नई कास्ट का खुलासा, कोई फिल्म में आएगा नजर तो किसी ने की रिजेक्ट

केजीएफ 2 (KGF 2)

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश (Yash) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘केजीएफ 2’ (KGF 2) को कैसे भूल सकते हैं। उस फिल्म ने भी अपनी रिलीज के पहले दिन ही 53.95 कोरड़ रुपये की बंपर ओपनिंग करते हुए बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। ऐसे में यह फिल्म चौथे नंबर पर अपनी जगह बनाती हैं।

विज्ञापन

वॉर (War)

सबसे आखिर में आता है ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म ‘वॉर’ (War) का नाम भी लिस्ट में शामिल है। इस एक्शन फिल्म ने ओपनिंग डे पर 53.35 करोड़ रुपये कमाए थे और इसी के साथ यह बिग ओपनर फिल्मों की लिस्ट में शामिल होती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola