Ranbir Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों खूब चर्चा में है। एक्टर की फिल्म ‘एनिमल’ बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
वहीं, रणबीर भी अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि अभिनेता ने अपने सबसे खास शख्स का टैटू अपनी कॉलर बोन पर बनवाया है।
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की वो कॉन्ट्रोवर्सियल फिल्में जो भारत में तो बैन हुई, लेकिन विदेशों में रही हिट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणबीर कपूर अपनी फिल्म की हीरोइन रश्मिका मंदाना के साथ अनस्टॉपेबल विद एनबीके चैट शो में मौजूद है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
गर्दन पर बने टैटू को फ्लॉन्ट करते दिखे रणबीर कपूर
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अभिनेता अपनी गर्दन पर बने टैटू को फ्लॉन्ट कर रहे है। खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि एक्टर ने अपनी बेटी का नाम (राहा) का टैटू बनवाया है। हालांकि इस वीडियो में साफ दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस भी कयास लगा रहे हैं कि ये राहा के नाम का ही टैटू है।
आलिया भट्ट से की शादी
बता दें कि रणबीर कपूर ने बॉलीवुड की खूबसूरत और टेलेंटेड एक्ट्रेस आलिया भट्ट से शादी की है। दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आती है। बीते साल 2022 के नवंबर में ये कपल राहा के पेरेंट्स बने थे। वहीं, दोनों ही अपनी लाडली से बेहद प्यार भी करते हैं। हालांकि अभी तक इन्होंने अपनी बेटी का फेस नहीं दिखाया है, जिसके लिए फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं।
‘एनिमल’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार
बता दें कि अभिनेता रणबीर कपूर अपनी फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर खूब सुर्खियों में है। ये फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। फैंस को भी इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
18 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
18 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
19 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
19 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
20 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
21 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
22 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines