Bobby Deol Ranbir Kapoor Kissing Scene: बॉलीवुड की हालिया रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) को लेकर कुछ ऐसी जानकारी सामने आ रही है जिसके बाद फैंस भी चौंक उठेंगे। इस फिल्म के हर सीन को फैंस ने खूब पसंद किया है। चाहे वायलेंस हो या रोमांस दर्शकों को फिल्म देखने में लगाया हर सेकंड पैसा वसूल लगा। लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म से एक बेहद कंट्रोवर्शियल सीन काट दिया गया था जिसे अब ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है। खुद बॉबी देओल ने अब इस बारे में जरूरी जानकारी दी है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Promo: कैप्टेंसी की रेस में बढ़ी दुश्मनी, टीवी की दो बहुओं में छिड़ी जंग
फिल्म से कटा रणबीर और बॉबी का किसिंग सीन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) ने रिवील किया है कि क्लाइमेक्स सीन में अबरार (बॉबी देओल) और रणविजय (रणबीर कपूर) ने लड़ाई के दौरान एक किसिंग सीन दिया था। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बॉबी देओल ने इस फाइट के बीच जो किसिंग सीन शूट किया था उसे रिलीज से पहले थिएट्रिकल वर्जन के लिए हटा दिया गया। पहले इस सीक्वेंस में बॉबी देओल अपने दुश्मन रणबीर कपूर को मारकर उनके ऊपर लेटे हुए नज़र आते हैं। इसके बाद फिल्म में दिखाई दिया कि रणबीर ने बॉबी का गला काटकर उन्हें मार दिया। लेकिन इन दिनों सीन्स के बीच एक और सीन फिल्माया गया था, जहां बॉबी और रणबीर के बीच किस हुआ था।
ओटीटी पर दिखेगा दोनों एक्टर का किसिंग सीन
लेकिन अब सामने आ रही जानकारी के मुताबीक जब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी तो उस सीन को भी इसमें वापिस जोड़ दिया जाएगा। ऐसे संभावनाएं जताई जा रही है कि अब एनिमल ओटीटी पर बिना किसी कट के ही स्ट्रीम की जाएगी। एनिमल का अनकट वर्जन देखने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हो रहे हैं। वैसे जब फिल्म में इतनी काटपिटी की गई है तब जाकर भी ये मूवी 3 घंटे 21 मिनट में बनी है। ऐसे में जब इसके अनकट वर्जन को दिखाया जाएगा तो ये टाइम ड्यूरेशन और भी बढ़ सकता है।
क्या थी सीन फिल्माने की वजह?
वहीं, ये सीन फिल्माए जाने की वजह का खुलासा करते हुए बॉबी ने कहा कि डायरेक्टर संदीप रेड्डी ने उन्हें बताया था कि अबरार और रणविजय दोनों भाई हैं। भले ही ये एक- दूसरे को मारना चाहते हैं मगर इनकी नफरत के बीच भी कही न कही इनके मन में एक-दूसरे के लिए प्यार बाकी है। इसीलिए फिल्म में दोनों के बीच एक छोटा-सा किसिंग सीन रखा गया था, जिसे रिलीज से पहले ही हटाना पड़ गया।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines