Amrutha Suresh Domestic Abuse Ex Husband: सिंगर अमृता सुरेश ने साउथ एक्टर बाला के साथ अपनी शादी और घरेलू हिंसा को लेकर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। जाहिर है कि उनकी बेटी अवंतिका ने हाल ही में अपने पिता पर मानसिक और शारीरिक यातना का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्हें काफी साइबर बुलिंग का सामना करना पड़ा। अब अमृता सुरेश ने अपनी बेटी अवंतिका का समर्थन करते हुए कहा कि वो अभी तक ठीक नहीं हुई हैं। उन्हें उस पिटाई से गंभीर आघात पहुंचा था, जिसके चलते अमृता अभी भी अपना इलाज करा रही हैं।
सिंगर ने कहा, ‘मुझे इंटरनल ब्लीडिंग के कारण कई बार इलाज कराना पड़ा है। मेरा इलाज अभी तक चल रहा है। मैं चुप थी और कुछ नहीं बोल रही थी लेकिन अब मैं अपनी बेटी के लिए बोल रही हूं। ‘
घरेलू हिंसा पर चौंकाने वाला खुलासा
अमृता सुरेश ने पूर्व पति बाला के साथ शादी और घरेलू हिंसा को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने कि उनकी बेटी अवंतिका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए पिता बाला की ओर से शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना पर बात की। इसके बाद से अवंतिका को साइबर बुलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण अमृता ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए नेटिजन्स से कहा कि उनकी बेटी के खिलाफ की जा रही साइबरबुलिंग रोकी जाए।
सिंगर ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘मैं कई दिन से चुप थी, लेकिन अब मेरी बेटी बड़ी हो चुकी है। उसे भी समझ आता है। इसलिए मुझे वीडियो रिकॉर्ड करना पड़ा। मेरी बेटी अवंतिका ने अपनी पोस्ट में जो कुछ कहा उसके बाद बाला ने एक पोस्ट शेयर की। उस पोस्ट में काफी कुछ ऐसा था, जिसके बाद मेरी बेटी को कई लोगों ने मूर्ख और अहंकारी करार दिया। मैं ये सब बर्दाश्त नहीं कर सकती। मेरी बेटी ने जो कहा है, मैं उससे कुछ बातें स्पष्ट कर सकती हूं।’
यह भी पढ़ें: शादीशुदा राज कपूर का कैसे आया था नरगिस पर दिल? इस तरह हुई थी पहली मुलाकात
बेटी का ब्रेनवॉश करने का आरोप
अमृता सुरेश ने कहा, ‘मुझपर आरोप है कि मैंने उसका ब्रेनवॉश किया। बाला ने अपने एक बयान में कहा कि जब वो अस्पताल में बिस्तर पर थे, तब मेरी बेटी ने उससे लैपटॉप लेने की बात कही। जब उसने ये देखा तो मुझसे पूछा कि उसके पापा झूठ क्यों बोल रहे थे?’ उन्होंने कहा कि जिस तरह से वो पूर्व पति बाला की हरकत देख रही थीं, उससे मजबूर होकर उन्हें अपनी बेटी को होने वाली मानसिक चुनौतियों के बारे में बताया। इस दौरान अमृता सुरेश ने यह भी कहा कि उन्हें शादी के बाद घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा लेकिन वो चुप रहीं।
अमृता सुरेश ने पोस्ट के जरिए कहा, ‘मैं सिर्फ 18 साल की थी, जब मुझे पहली बार प्यार हुआ। मैंने बाला से शादी की। मुझे घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा। मैं घर में घायल होकर काफी वक्त पड़ी रही। पेरेंट्स को नहीं बता सकी क्योंकि वो शादी के खिलाफ थे। मुझे बाद में पता चला कि मुझसे शादी करने से पहले बाला किसी और से शादी कर चुके थे। मुझे सगाई के बाद ये सच पता चला। मुझे पेरेंट्स ने शादी तोड़ने के लिए कहा लेकिन उस वक्त मैं प्यार में थी। ‘
बेटी ने बीते दिनों पिता पर लगाए आरोप
अमृता ने आगे कहा कि वो शादी से अलग उस वक्त हो गईं जब इसका असर उनकी बेटी अवंतिका पर पड़ने लगा। हालांकि बाला मेरी बेटी को जबरदस्ती ले गया। गौरतलब है कि बीते दिनों 26 सितंबर को बाला और उनकी पूर्व पत्नी अमृता की बेटी अवंतिका ने एक पोस्ट में बताया था कि उनके पिता ने उनकी मां के साथ कई बार दुर्व्यवहार किया है। इसके बाद बाला ने एक इमोशनल वीडियो के जरिए बताया था कि अमृता उन्हें उनके बच्चों से अलग कर रही हैं और बच्चों का ब्रेनवॉश कर रही हैं।
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
9 mins agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 hr ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
2 hrs agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
3 hrs ago'वो शराब नहीं पीते...', भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
5 hrs ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
6 hrs agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
7 hrs ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
7 hrs ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines