साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘विवाह’ लगभग सभी की फेवरेट फिल्मों में से एक रही है. इसे लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म में शाहिद कपूर और अमृता राव की कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी. इसका निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था. आज भी इस फिल्म के गाने ऑडियंस को बेहद ही पसंद आते हैं. फिल्म को बड़ी सफलता मिली थी, जिसके बाद इनकी जोड़ी हिट हो गई थी. ऐसे में अब अमृता राव ने इसकी सफलता को लेकर खुलासा किया है कि इसकी सक्सेस के बाद उन्हें खून से लिखे लेटर मिलने लगे थे. यहां तक कि एनआरआई की ओर से शादी के प्रस्ताव भी मिले थे. अभिनेत्री ने एक किस्सा भी बताया.
दरअसल, अमृता राव इन दिनों अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर चर्चा में हैं. इसमें उन्होंने अरशद की पत्नी का रोल प्ले किया है. इसी बीच उन्होंने रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में शिरकत की. इस दौरान अभिनेत्री ने बताया कि ‘विवाह’ की सफलता के बाद कैसे लोगों की अटेंशन ने उन्हें परेशान कर दिया था. आलम ये था कि लोग उनके घर के बाहर खड़े रहने लगे थे. उन्हें एनआरआई से शादी के प्रपोजल और खून से लिखे खत तक मिलने लगे थे.
फोटोज क्लिक करके भेजते थे लोग
रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में अमृता राव ने बताया कि ‘विवाह’ के बाद उन्हें शादी के प्रपोजल मिलने लगे थे. कई एनआरआई ने भी प्रस्ताव भेजे थे. बहुत से लोग बिल्ली-कुत्तों के साथ अपनी फोटो क्लिक करके फोटोज भेजते और शादी करने के लिए कहते. अमृता बताती हैं कि उन्हें कोई एक या दो नहीं बल्कि ऐसे कई प्रपोजल मिले. उनके चीजें तब और असहज भरी हो गईं जब उन्हें खून से भरे खते लिखे मिले. इसके बाद वह थोड़ी परेशान जरूर हो गईं.
पैरेंट्स को हटवाना पड़ा था टेलीफोन बूथ
‘विवाह’ एक्ट्रेस बताती हैं कि एक बार उन्हें खूब से लिखे खत मिले. उनके लिए वो पल काफी डरावना था. वह एक किस्सा भी बताती हैं कि एक शख्स उनके घर के बाहर टेलीफोन बूथ पर घूमता रहता था, जिसके बाद उनके पैरेंट्स को उसे वहां से हटाना पड़ा था. अमृता कहती हैं कि वह अपने पति आरजे अनमोल से तब मिली थीं जब अपनी लाइफ के क्रिटिकल फेज से गुजर रही थीं. सुपरहिट फिल्मों और दर्शकों के प्यार के बाद भी उन्हें मनचाही फिल्में मिल नहीं रही थीं.
यह भी पढ़ें: ‘सिल्वर ही गोल्ड है…’, Shahrukh Khan को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर गदगद हुआ परिवार, Gauri Khan ने दिया खास तोहफा
किसिंग सीन की वजह से छोड़े कई प्रोजेक्ट्स
इसके साथ ही अमृता राव ने आगे बताया कि उन्हें कई बड़ी फिल्मों के ऑफर मिले थे लेकिन, कुछ ऐसी परिस्थिति बनी जिसकी वजह से वह असहज थीं. इस दौरान वह बताती हैं कि किसिंग सीन करने में कंफर्ट नहीं थीं, जिसकी वजह से प्रोजेक्ट्स को छोड़ दिया. उनके कुछ अपने नियम थे, जिसकी वजह से वह ग्लैमर, पार्टीज, अवॉर्ड शोज और मीडिया अपीयरेंस में नहीं जाती थीं.
अमृता राव की पर्सनल लाइफ
गौरतलब है कि अमृता राव अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रही हैं. बताया जाता है कि ‘विवाह’ के बाद शाहिद कपूर से उनकी नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं. हालांकि, इनका रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया. इसके बाद उन्हें आरजे अनमोल से शादी कर ली थी. दोनों ने करीब 7 साल डेटिंग के बाद 2016 में शादी की थी. इसके बाद साल 2020 कपल का एक बेटा हुआ, जिसका नाम वीर है. अमृता अब पति के साथ अपना पॉडकास्ट चलाती हैं. उन्हें स्क्रीन पर कम ही देखा जाता है.
यह भी पढ़ें: 12 फिल्मफेयर, 4 आईफा, राष्ट्रीय पुरस्कार से पहले Shah Rukh Khan को मिल चुके ये अवार्ड्स
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines