बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए हमेशा अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। यही नहीं वह ट्वीट के साथ अपने ब्लॉग को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। पिछले कुछ वक्त से बिग बी एक्स पर ब्लैंक ट्वीट शेयर कर रहे थे, जिसे देखकर उनके फैंस भी हैरान थे। यहां तक कि ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन जैसी हर नापाक कोशिश पर भी सुपरस्टार का कोई रिएक्शन नहीं आया। अब रविवार देर रात अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक ट्वीट किया है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है।
अमिताभ बच्चन का पोस्ट वायरल
अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर रविवार देर रात एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने तुलसीदास जी की एक पंक्ति का जिक्र भी किया है। पोस्ट में बिग बी ने लिखा, ‘सूर समर करनी करहिं, कहि न जनावहिं आप’ इसके बाद उन्होंने पंक्ति का अर्थ बताते हुए लिखा है कि ‘शूरवीर अपने पराक्रम को युद्ध में करके दिखाते हैं, वे अपनी वीरता का प्रदर्शन करने के लिए बातें नहीं बनाते।’
यह भी पढ़ें: Aly Goni सीजफायर तोड़ने पर भड़के तो लोगों ने किया ट्रोल, अब एक्टर ने दिया करारा जवाब
पोस्ट में बिग बी ने आगे बताया है कि ‘यह पंक्ति तुलसीदास जी के रामचरितमानस के लक्ष्मण-परशुराम संवाद से ही ली गई है – कि शूरवीर अपनी वीरता को युद्ध में करके दिखाते हैं, वे अपने मुंह से अपनी प्रशंसा नहीं करते। कायर लोग ही युद्ध में शत्रु को सामने देखकर अपनी वीरता की डींगें हांका करते हैं।’
पिता की कविता शेयर की
तुलसीदास की पंक्ति को शेयर करने से पहले अमिताभ बच्चन ने शनिवार को अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता की कुछ पंक्तियों को एक्स पर शेयर किया था। यहां देखें उनका पोस्ट…
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछले साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘वेट्टैयान’ में देखा गया था। इस फिल्म में लीड रोल में सुपरस्टार रजनीकांत थे। इसके अलावा बिग बी प्रभास स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आए थे।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
4 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
5 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
6 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
7 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
10 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
11 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
12 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
14 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
15 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines