अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ इसी महीने रिलीज होने वाली है और यह फिल्म उनके लिए कई वजहों से खास है। उन्होंने इसे बहुत मेहनत और दिल से बनाया है और इन दिनों जोर-शोर से इसका प्रमोशन भी कर रहे हैं।हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जो काफी इमोशनल है।
अमिताभ बच्चन ने दी बधाई
ट्रेलर देखने के बाद अमिताभ बच्चन ने अनुपम खेर को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, ‘ऑल द बेस्ट अनुपम…मेरी दुआएं और शुभकामनाएं’ और साथ में रेड हार्ट इमोजी भी जोड़ा।
इस फिल्म के जरिए अनुपम खेर कई साल बाद डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं और इसके साथ ही वे फिल्म में एक्टिंग भी कर रहे हैं। फिल्म में वे एक रिटायर्ड कर्नल और अपनी पोती तन्वी के दादा का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में अनुपम खेर के अलावा पल्लवी जोशी, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी और करण टैकर भी नजर आएंगे।
फिल्म के बारे में
इस फिल्म का म्यूजिक ऑस्कर विजेता एमएम कीरवानी ने तैयार किया है। फिल्म को अनुपम खेर स्टूडियो और एनएफडीसी ने मिलकर बनाया है। फिल्म की कहानी एक ऑटिस्टिक लड़की तन्वी के बारे में है, जो अपने दिवंगत पिता का सपना पूरा करने के लिए आर्मी में भर्ती होना चाहती है, लेकिन ऑटिस्टिक होने के कारण उसके लिए ये सफर आसान नहीं होता और उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ‘तन्वी द ग्रेट’ 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- ‘Son of Sardaar 2’ में नजर आएंगी Mrunal Thakur, जानें टीवी से बॉलीवुड स्टार बनने तक की कहानी
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
8 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
9 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
11 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines