हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'प्रभास के सामने ऋतिक रोशन कुछ नहीं', अल्लू अर्जुन की इस बात से अरशद वारसी को लगेगी मिर्ची?

Allu Arjun Comparing Prabhas to Hrithik Roshan: बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी के प्रभास को लेकर दिए गए बयान के बाद अब साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने अब विवाद से लगी आग में घी डालने का काम किया है।

विज्ञापन
Allu Arjun Comparing Prabhas to Hrithik Roshan

Allu Arjun Comparing Prabhas to Hrithik Roshan: बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी ने साउथ सुपरस्टार प्रभास की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ पर एक टिप्पणी की थी जिसके बाद एक्टर मुसीबत में फंस गए थे। अरशद की इस बात के बाद नए विवाद का जन्म हो गया क्योंकि जहां प्रभास की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म किया था वहीं अरशद ने एक इंटरव्यू में उनकी फिल्म और खुद प्रभास की काफी आलोचना की। अरशद को उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने प्रभास की तुलना बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन से की थी। अल्लू के इस वीडियो को फैंस अब जमकर शेयर कर रहे हैं।

अल्लू अर्जुन ने वीडियो में क्या कहा?

इस वीडियो में अल्लू अर्जुन एक इवेंट के दौरान दर्शकों के साथ बात करते हुए कह रहे हैं, “प्रभास शानदार एक्शन करते हैं और सभी में नंबर एक हैं। जैसा कि एस.एस. राजामौली ने कहा है, ‘ऋतिक रोशन प्रभास के सामने कुछ नहीं हैं।’’ वीडियो में अल्लू अर्जुन की ये टिप्पणी प्रभास के पक्ष में है इसलिए उनके फैंस जमकर इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। खास बात ये है कि अल्लू की इस बात पर प्रभास भी मुस्कुराते हुए दिखते हैं।

old video of Allu Arjun’s comments on Hrithik Roshan resurfacing
byu/KramerDwight inBollyBlindsNGossip

विज्ञापन

अल्लू के वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स

अल्लू अर्जुन के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया- ‘ऋतिक रोशन से तुलना उनके लिए इनके ऑब्सेशन को दिखाता है। ऐसा लग रहा है कि अल्लू ऋतिक के लुक्स और अभिनय से इनसिक्योर हैं।’ हालांकि अल्लू अर्जुन का ये वीडियो काफी पुराना है लेकिन सोशल मीडिया पर ये क्लिप तेजी से फैल गया जिसपर प्रशंसक अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे हैं।

अरशद वारसी ने प्रभास की तुलना जोकर से की

आपको बता दें अल्लू अर्जुन का ये वीडियो तब सुर्खियों में आया है जब अरशद वारसी ने हाल ही में ‘कल्कि 2898 एडी’ पर अपनी निराशा व्यक्त की। एक्टर ने एक पॉडकास्ट में कहा कि उन्हें फिल्म ने प्रभावित नहीं किया और प्रभास की भूमिका को लेकर अरशद ने उनकी तुलना जोकर से भी कर डाली। उन्होंने कहा, “प्रभास मुझे दुख है कि वो फिल्म में कैसा था, वो तो जैसे एक जोकर ही था। मुझे एक ‘मैड मैक्स’ देखना था, मैं मेल गिब्सन को देखना चाहता था। आपने उसे क्या बना दिया यार। मैं नहीं समझता कि ऐसा क्यों किया जाता है।”

विज्ञापन

हालांकि, जब अमिताभ बच्चन के प्रदर्शन की बात आई तो अरशद ने कहा कि बिग बी का प्रदर्शन ‘अविश्वसनीय’ था। अरशद वारसी की टिप्पणी ने कई दर्शकों और प्रशंसकों को नाराज कर दिया। वहीं अबअल्लू अर्जुन का वीडियो ऐसे वक्त पर वायरल हो रहा है जब साउथ और बॉलीवुड के सितारों के बीच तुलना की जा रही है।

यह भी पढ़ें: अपनी मिमिक्री देख Kangana Ranaut को आता है गुस्सा? नकल उतारने वालों को एक्ट्रेस ने दिया मैसेज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola