Alok Chatterjee Passed Away: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान का आज जन्मदिन है। इस मौके पर एक्टर की फैमिली और फैंस उन्हें याद करते हुए इमोशनल हो रहे हैं। इस मौके पर एक दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल, इरफान खान के करीबी दोस्त और NSD के साथी एक्टर आलोक चटर्जी का निधन हो गया है। उन्होंने अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस खबर के आते ही फैंस को गहरा सदमा लगा है। फिल्म इंडस्ट्री और NSD से जुड़े लोग आलोक चटर्जी के निधन पर उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
देर रात ली आखिरी सांस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिवंगत एक्टर इरफान खान के बैचमेट और खास दोस्त आलोक चटर्जी ने बीती रात 6 जनवरी को अपनी आखिरी सांस ली। उनका निधन भोपाल के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में देर रात करीब 11 बजे हुआ है। निधन के वक्त उनकी उम्र करीब 64 साल थी। रिपोर्ट्स की मानें तो आलोक चटर्जी की मौत की वजह कई इंटरनल ऑर्गन्स का काम नहीं करना बताया गया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 से Rajat या Chahat में से एक का एविक्शन तय! नॉमिनेशन टास्क में बड़ा दांव
फेमस लिरिसिस्ट ने जताया शोक
आलोक चटर्जी के निधन पर फेमस लिरिसिस्ट स्वानंद किरकिरे ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर आलोक चटर्जी की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ कैप्शन दिया, ‘आलोक चटर्जी… एक दुर्लभ रत्न एक्टर चला गया। वह NSD में इरफान खान के बैचमेट थे।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘अगर इरफान खान कालिदास थे तो आलोक चटर्जी विलोम थे। विलोम अपने कालिदास से मिलने चला गया। ओम शांति आलोक भाई।’
दोनों की NSD से हुई थी दोस्ती
बता दें कि दिवंगत एक्टर इरफान खान और उनके करीबी दोस्त आलोक चटर्जी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) के गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके थे। बताया जाता है कि दोनों बैचमेट थे और यहीं से उनके बीच में काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी। दोनों ने साल 1984 से 1987 के बीच कई नाटकों में लीड रोल प्ले किए थे। हैरानी की बात यह है कि आज इरफान खान का जन्मदिन है। वहीं उनके खास दोस्त आलोक चटर्जी दुनिया को अलविदा कह गए हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग
10 mins agoNana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर
19 mins agoLive: नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम
35 mins agoनाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
44 mins agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
46 mins ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
47 mins agoजब नाना पाटेकर ने अशोक सराफ की बचाई थी जान, मुश्किल वक्त में बने फरिश्ता
1 hr agoकारगिल जंग में दो महीने तक लड़े थे नाना पाटेकर, दुश्मनों के सामने डटे रहे
1 hr agoअभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
1 hr agoDrishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 6वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines